Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

बहराइच हिंसा का शिकार बने टीवी टुडे के पत्रकार का टूटा हाथ, कहा- याद नहीं कितने थप्पड़, घूंसे और लातें पड़ीं

हराइच हिंसा के दौरान अराजकतत्वों द्वारा एक पत्रकार का हाथ तोड़ दिए जाने की जानकारी सामने आई है. बहराइच के सामुदायिक केंद्र में भर्ती पत्रकार का नाम रामबरन चौधरी बताया जा रहा है.

रामबरन इंडिया टुडे समूह से जुड़े हैं, जो स्थानीय पत्रकार के रूप में उपद्रव वाले दिन मौके पर पहुंचे थे.

रामबरन बताते हैं कि उन्होंने जैसे ही हिंसा की वीडियो रिकॉर्ड करनी शुरू की वैसे ही कुछ आराजक लोगों के एक समूह ने उन्हें घेर लिया.

इसके बाद उनका मोबाइल छीनने के बाद उनकी जमकर पिटाई कर दी गई. रामबरन अपना टूटा हाथ दिखाते हुए बताते हैं वह पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता कर रहे हैं, लेकिन उस दिन उन्होंने मौत को करीब से देखा. उस दिन को जिंदगी में याद नहीं करना चाहता, डर लगता है.

आजतक और लल्लनटॉप को दिए इंटरव्यू में रामबरन बताते हैं कि उस दिन वे सिर्फ अपने परिवार को याद कर रहे थे. उन्हें कितने थप्पड़, लातें, घूंसे और कोहनी पड़ीं, उन्हें खुद याद नहीं. उनकी आंखें अपनी आपबीती बताते बार-बार छलक जाती हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन