Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

कानपुर DM कमिश्नर पत्राचार – इन पत्रकारों की इतनी हिम्मत, ख़बर में साहब का नाम ले लिया!

सौरभ शुक्ला-

Kanpur DM कंपाउंड में महिला की लाश की खबर दिखाने पर कानपुर DM ने टीवी चैनलों के खिलाफ उनका नाम दिखाने के मामले में FIR कराने के आदेश दे रहे हैं।

ये नया तरीक़ा है पत्रकारों का दबाने का, हम तो कहते हैं कि सारे पत्रकारों को जेल में डाल देना चाहिए।

और इस मामले में तो फांसी लगानी चाहिए जिन्होंने DM साहब का नाम लिया. इन पत्रकारों की इतनी हिम्मत, DM साहब का नाम लेंगे।

नीचे कुछ तथ्य हैं-

जबकि साफ तौर पर देखा जा सकता है कि DM राकेश कुमार सिंह के आवास के मुख्य गेट से ही पुलिस, फोरेंसिक और एंबुलेंस लाश को खोदने पहुंची और फिर बाहर बरामद महिला का कंकाल लेकर निकली।

मृतक महिला के पति राहुल गुप्ता ने भी अपने बयानों में कहा है कि उसकी पत्नी की लाश डीएम कंपाउंड से बरामद हुई, वह DM परिसर से ही अंदर गया और वहीं से अधिकारियों के साथ बाहर निकला।

आधिकारिक तौर पर सरकारी कार्यों में भी एटीएम कंपाउंड है और गूगल में लोकेशन में भी पैसा साफ डीएम कंपाउंड का हिस्सा दिखता है।

इससे साफ है कि डीएम आवास का हिस्सा है ऑफिसर्स क्लब।


इस मामले को लेकर समाजवादी पार्टी मीडिया सेल के एक्स हैंडल ने डीएम का लेटर, शम्स ताहिर खान की एक वीडियो क्लिप और डीएम के बंगले में लगी नेम प्लेट व स्पॉट की जगह का स्क्रीनशॉट शेयर कर क्या कुछ कहा लिखा है- पढ़ें

https://twitter.com/MediaCellSP/status/1851318822743273640?t=pxVBX87Oyo7JeKmX4VcvIg&s=08

रिलेटेड न्यूज़…

ग़लत फैक्ट दिखा कर ख़बर सनसनीखेज बनाने वालों पर कार्रवाई के लिए डीएम ने लिखा पुलिस कमिश्नर को पत्र

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन