Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

ग़लत फैक्ट दिखा कर ख़बर सनसनीखेज बनाने वालों पर कार्रवाई के लिए डीएम ने लिखा पुलिस कमिश्नर को पत्र

अभिषेक उपाध्याय-

खिल कुमार जी, ये चिट्ठी सामने आई है। कानपुर के डीएम राकेश कुमार सिंह ने ये शिकायतनामा भेजा है आपको। अगर ये चिट्ठी सही है तो करिए ना एफआईआर!

यूपी में वैसे ही मीडिया पर कई एफआईआर हो चुकी हैं, एक और सही!

आज तक और ज़ी न्यूज़ का तो इसमें नाम लिखा है पर देश भर के तमाम मीडिया हाउस उनमें शामिल हैं, जिन्होंने ये लिखा है कि DM कंपाउंड के अंदर ये घटना घटी!

DM कंपाउंड से एकदम सटी जगह पर इतना बड़ी घटना घट गई और DM राकेश कुमार सिंह साहब मीडिया वालों पर ही एफआईआर की गुहार कर रहे हैं!

क़ायदे से तो DM साहब भी पूछताछ के दायरे में होने चाहिए पर वो मुमकिन है क्या!

खैर आप एफआईआर कीजिए। बड़े मीडिया ब्रांड हैं, इसलिए घबराइएगा नहीं! ये सब समय के रिकॉर्ड में दर्ज होता जा रहा है।

गीता में लिखा है कि समय ही सनातन है! समय ही सत्य है! समय से बड़ा न्यायी कोई नहीं है और समय से बड़ा प्रतिउत्तर किसी का नहीं है!

अगर ये चिट्ठी सही है तो उम्मीद है कि आप एफ़आईआर करेंगे। मैं अगले एक हफ्ते आपको याद दिलाता रहूँगा।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन