Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

पार्टी से निकालते ही फौरन पुलिस की गिरफ्त में आया दो पत्रकारों को नंगा कर पीटने वाला फरार BJP नेता

हमीरपुर | दो पत्रकारों को निर्वस्त्र कर मारपीट करने के मामले में पुलिस ने बीजेपी से निकाले गए नगर पंचायत अध्यक्ष पवन अनुरागी को गिरफ्तार कर लिया है. घटना के बाद से आरोपी बीजेपी नेता फरार चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी की मांग को लेकर पत्रकार सड़कों पर उतर आए थे.

मामला हमीरपुर के थाना जरिया स्थित सरीला नगर पंचायत का है. बीजेपी के नगर पंचायत अध्यक्ष पवन अनुरागी ने कस्बे के दो पत्रकारों को अपने घर मुलाकात के बहाने बुलाकर बंधक बना लिया. इसके बाद बीजेपी नेता ने अपने गुर्गों की मदद से पत्रकारों को नंगा कर पीटा और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.

नेताजी का मन इतने पर नहीं भरा तो दोनों पत्रकारों के खिलाफ अपने पद का दुरुपयोग करते हुए एससी-एसटी की धारा में मुकदमा दर्ज करवा दिया था.

कल बुधवार को बीजेपी ने फरार नगर पंचायत अध्यक्ष को पार्टी से निष्कासित कर दिया, जिसके फौरन बाद ही पुलिस ने उसे खोजकर गिरफ्तार कर लिया.

इस मामले की अन्य कवरेज यहां पढ़ें…

फतेहपुर और हमीरपुर की घटना को लेकर बाँदा के पत्रकारों में नाराजगी, कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन

मीडियाकर्मियों की हत्या व हमलों को लेकर महोबा में पत्रकारों का जोरदार प्रदर्शन, CBI जांच की मांग

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन