Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

प्रतिनिधि टीवी के मीडियाकर्मी बकाया पैसे के लिए भटक रहे, पुलिस में की कंप्लेन

प्रतिनिधि टीवी के मालिक आलोक कुमार ने अपने कर्मचारियों को बड़े बड़े ख़्वाब दिखाए थे. लेकिन अब बकाया पैसे तक नहीं दे पा रहे. आलोक कुमार अब कर्मचारियों से गिड़गिड़ा रहे है. पिछले साल सेलरी के लिए परेशान कर्मचारियों ने आंदोलन किया. बाद में चैनल बंद हो गया.

प्रतिनिधि टीवी के मालिक आलोक कुमार ने अपने कर्मचारियों को बड़े बड़े ख़्वाब दिखाए थे. लेकिन अब बकाया पैसे तक नहीं दे पा रहे. आलोक कुमार अब कर्मचारियों से गिड़गिड़ा रहे है. पिछले साल सेलरी के लिए परेशान कर्मचारियों ने आंदोलन किया. बाद में चैनल बंद हो गया.

किराये का आफिस और किराये का लाइसेंस. बस यही पूंजी रह गयी. पहले तो कर्मचारियों को धमकाया गया. जब गुस्साए कर्मचारियों के तेवर उग्रतम होते गए तो इज़्ज़त बचाने के लिए आलोक कुमार ने नवंबर 2017 के दिन सभी लोगो को 15 फरवरी का चेक दिया. तब से अब तक 3 डेट बदले जा चुके हैं. चेक क्लियर नहीं हुआ.

हर बार वो मेल और कॉल के जरिये चेक डालने के एक दिन पहले गिड़गिड़ाने लगते हैं. अब उन्होंने चौथी बार फिर ऐसा ही किया. लेकिन कर्मचारियों ने तय किया है कि पुलिस में कंप्लेन किया जाए. साथ ही आलोक कुमार के खिलाफ उनके आफिस, दिल्ली आवास और झारखंड स्थित पुश्तैनी आवास के इलाके में पोस्टर चिपकाने का निर्णय लिया गया है.

इस चैनल में एमडी रविंद्र मिश्रा थे. चैनल की सीईओ आलोक की बहन अल्का थीं. परेशान मीडियाकर्मियों ने बकाया न मिलने पर जल्द ही इन दोनों के खिलाफ भी मोर्चा खोलने का ऐलान किया है.

(प्रतिनिधि टीवी के एक पीड़ित पूर्व कर्मचारी की कलम से.)

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन