Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

उन्नाव के पीड़ित पत्रकार ने एक एसडीएम, दो सीओ, 3 थानेदारों समेत 41 लोगों के खिलाफ कोर्ट में किया मुकदमा!

उन्नाव | पत्रकार रंजन बाजपेई ने अपने साथ हुई ज़्यादती के लिए कोर्ट का सहारा लिया है. रंजन ने CJM कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर SDM पुरवा उदित सिंह सेंगर, सीओ बीघापुर ऋषिकांत शुक्ला, सीओ हसनगंज संतोष सिंह, असोहा थानाध्यक्ष विमलकांत गोयल, अजगैन थाना प्रभारी अवनीश सिंह, सोहरामऊ थानाध्यक्ष शरद समेत करीब 41 लोगों पर मुकदमा दर्ज करवाक़र प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है.

रंजन बाजपेई अपने अख़बार अमृत विचार में PNC की आड़ में हो रहे अवैध मिट्टीखनन की खबर लगातार लिख रहे थे, जिसकी खुन्नस में भ्रष्टाचार में लिप्त पुरवा SDM उदित सिंह सेंगर ने झूठा मुकदमा लिखवा जेल भेजा था। इसके बाद बिना जांच दूसरा मुकदमा भी लिखा गया।

पीड़ित ने राष्ट्रपति समेत अन्य लोगों को प्रार्थना पत्र देकर कार्यवाही की मांग करते हुए 156(3) के तहत दोषियों के खिलाफ जांच क़र कार्यवाही की आवाज़ बुलंद की है। जिसके बाद अफसरों में हड़कंप मचा है।

देखें अदालती पत्रावली….

इस मामले से संबंधित अन्य खबरें भी पढ़ें…

उन्नाव SDM उदित सेंगर व खनन माफिया के बीच सांठगांठ के साक्ष्य मौजूद हैं! पत्रकार ने सीएम, पीएम और PCI को पत्र लिखकर मांगा न्याय

उन्नाव SDM उदित सिंह पर मुख्यमंत्री के प्रोजेक्ट में माफियाओं से अवैध मिट्टी सप्लाई कराने का आरोप, कांटा बने अमृत विचार के रिपोर्टर को भिजवाया जेल

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. संतोष देव गिरि

    January 30, 2025 at 10:41 pm

    अत्यंत दु:खद है।
    इससे भी दुःखद पहलू यह है कि पत्रकारों की कहीं सुनवाई नहीं हो पा रही है। माना की रंजन जी को देर सबेर न्याय मिल भी जाता है तो क्या उनके साथ जो बर्बरता हुई है, जो जलालत उनको और उनकी पत्नी को सहनी पड़ी है उस अपमान का क्या होगा?

    नौकरशाही ख़ासकर सूबे का पुलिस महकमा पूरी तरह से निरंकुश हो चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन