Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

अयोध्या से सिमटने की कगार पर अमृत विचार, पत्रकार ने संस्थान को भेजा नोटिस

अयोध्या | अमृत विचार के अयोध्या में डिजिटल रिपोर्टर आनंद त्रिपाठी को भी बिना नोटिस मनमाने तरीके से संस्थान से हटाए जाने की बात सामने आई है। उन्होंने संस्थान को नोटिस देते हुए श्रमायुक्त के पास शिकायत दर्ज कराई है।

बताया जा रहा है कि संस्थान अब उनसे सुलह सपाटे का दबाव बना रहा है। वहीं दूसरी तरफ अयोध्या जिले में कई अन्य कर्मचारियों के द्वारा मुकदमे की तैयारी की जा रही है। जिसमें एक यह भी है कि बगैर संपादक के अयोध्या एडिशन 2 मार्च 2025 से निकल रहा है और उसमें सरकारी गैर सरकारी विज्ञापन अनधिकृत रूप से छापे जा रहे हैं, जो पीआरबी एक्ट के खिलाफ है।

उधर जानकारों की माने तो अमृत विचार प्रबंधन अयोध्या एडिशन को ही समेटने की तैयारी में है। इस एडिशन को लखनऊ डाक बनाया जाएगा और यहां के कम से कम आधे स्टाफ का लखनऊ या बरेली तबादला किया जाएगा।

मौजूदा समय में अयोध्या कार्यालय में स्टाफ के वेतन पर ही सबसे ज्यादा खर्च आ रहा है और सबसे ज्यादा स्टाफ भी है। अखबार 18 पेज से अब 14 पेज का कर दिया गया तो अयोध्या के लिए सिर्फ दो पन्ने हैं जिसमें डेढ़ पन्ने सिर्फ विज्ञप्तियों से भरे जाते हैं।

देखें नोटिस…

संबंधित खबर…

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन