Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

अमृत विचार में गड़बड़झाला, एम्पलाइज को किया जा रहा बिना नोटिस बाहर!

अयोध्या | अमृत विचार अखबार के अकाउंटेंट मनोज चतुर्वेदी को संस्थान द्वारा बाहर कर दिया गया। उन्हें किसी भी प्रकार कोई नोटिस नहीं दिया गया है। बताया जा रहा है कि संस्थान के सभी आलाधिकारी अपनी-अपनी कुर्सी बचाने में लगे हुए है। कोई भी जवाब देने के लिए तैयार नहीं है।

Manoj Chaturvedi

सूत्रों के अनुसार मनोज खुद भी हैरान हैं कि उन्हें बाहर क्यों किया गया? इस अचानक से लिए गए निर्णय से वह भी अनभिज्ञ हैं। 17 सितंबर 2024 को उन्होंने अमृत विचार में अयोध्या एडिशन के अकाउंटेंट पद पर ज्वाइनिंग ली थी। महज सात महीने में ही कंपनी ने उन्हें बिना नोटिस के बाहर निकाल दिया। न ही उन्हें कोई ज्वाइनिंग लेटर दिया और न ही कोई टर्मिनेशन लेटर दिया गया।

चतुर्वेदी को 15 अप्रैल को बिना बताए ग्रुप से रिमूव कर दिया गया। वहीं जब इसका कारण जानने के लिए वह 17 अप्रैल 2025 को कंपनी पहुंचे तो उन्हें अंदर आने से भी मना कर गया। अधिकारियों ने इस पूरे मामले में चुप्पी साध ली है।

हाल ही में जनरल मैनेजर मार्केटिंग विकास तिवारी को भी बाहर किया गया। उन्हें भी किसी तरह का कोई नोटिस नहीं दिया गया। जनरल मैनेजर अपकंट्री देख रहे आरपी सिंह भी इसका शिकार बन गए है। उन्हें बिना किसी वजह के कंपनी ने बाहर कर दिया है। हालांकी उन्हें 30 अप्रैल तक का नोटिस पीरियड दिया है।

जानकारों की माने तो यह लिस्ट इतनी ही नहीं बल्कि और भी लंबी है। एक साथ इतने लोगों को कंपनी ने बेरोजगार कर दिया है। कंपनी ने न अपने यहां मेहनत से काम कर रहे लोगों की फिक्र की और न ही उनके भविष्य के बारे में कुछ सोचा।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. रिज़वान

    April 24, 2025 at 11:34 am

    मुरादाबाद ऑफिस से भी बिना नोटिस लोगो को निकाल दिया, इस्तिफे ले लिए बहाने से जिसने ना दिए उनको बिना नोटिस के बोल्डिया की मत आना अब

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन