Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

Media Job

मध्य प्रदेश के पत्रकारों को दूरदर्शन में नौकरी का मौका, 27 जिलों में चाहिए स्ट्रिंगर्स

भोपाल। प्रसार भारती के अंतर्गत संचालित दूरदर्शन केंद्र भोपाल ने प्रदेश के 27 जिलों से फील्ड स्ट्रिंगर्स के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह पहल समाचार संकलन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से की गई है।

जिन जिलों के पत्रकार इस प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं उनमें-

अलीराजपुर, अशोकनगर, छतरपुर, दमोह, दतिया, धार, गुना, ग्वालियर, हरदा, झाबुआ, कटनी, मैहर, मंदसौर, मऊगंज, नर्मदापुरम, नीमच, निवाड़ी, पन्ना, रायसेन, रीवा, सतना, सीहोर, शहडोल, श्योपुर, सीधी, सिंगरौली और उज्जैन शामिल हैं।

आवेदन के लिए ₹1180 का शुल्क निर्धारित किया गया है, जिसे एक विशेष क्यूआर कोड (नीचे दिया गया है) के माध्यम से जमा करना होगा। भुगतान का स्क्रीनशॉट, साथ ही आवेदक का नाम, जिला आदि विवरण [email protected] पर भेजना जरूरी है।

आवेदन की अंतिम तिथि सूचना की वेबसाइट पर प्रकाशन (21 अप्रैल 2025) के 30 दिन बाद तक है। ज्यादा जानकारी नीचे दिए गए विज्ञापन पर क्लिक करें…

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन