Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

राहुल कंवल को लेकर NDTV ने की बड़ी घोषणा, 16 जून को दिखेगा बदलाव

नई दिल्ली: एनडीटीवी ने वरिष्ठ पत्रकार राहुल कंवल को लेकर बड़ी घोषणा की है। बताया जा रहा है कि आगामी 16 जून को यह बदलाव प्रभावी तौर पर दिखेगा। घोषणा के अनुसार चैनल राहुल को अपना नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नियुक्त करने जा रहा है।

कंपनी ने 25 अप्रैल 2025 को आयोजित बोर्ड बैठक के बाद इस निर्णय की जानकारी बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) को दी। नियामकीय फाइलिंग में कहा गया, “कंपनी के निदेशक मंडल ने अपनी बैठक में राहुल कंवल की सीईओ और प्रमुख प्रबंधकीय कार्मिक के रूप में नियुक्ति को मंजूरी दी है।”

राहुल कंवल इस समय इंडिया टुडे और आज तक के न्यूज डायरेक्टर हैं और साथ ही बिजनेस टुडे के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर की जिम्मेदारी भी निभा रहे हैं।

अपने लंबे करियर में वह हेडलाइंस टुडे और ज़ी न्यूज़ जैसे बड़े संस्थानों में भी वरिष्ठ संपादकीय भूमिकाएं निभा चुके हैं।

राहुल कंवल ने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने कार्डिफ यूनिवर्सिटी से अंतरराष्ट्रीय प्रसारण पत्रकारिता में विशेषज्ञता प्राप्त की और हार्वर्ड बिजनेस स्कूल के जनरल मैनेजमेंट प्रोग्राम (GMP) के भी छात्र रहे हैं। वह एक चेवेनिंग स्कॉलर भी हैं।

पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें रॉय पेक ट्रस्ट ग्रांट फॉर होस्टाइल एनवायरनमेंट जर्नलिज्म समेत कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है।

ये भी पढ़ें…

एनडीटीवी में डबल रोल में नजर आएंगे राहुल कंवल, संजय पुगलिया को करेंगे रिपोर्ट

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. Neeraj Pandey

    April 27, 2025 at 10:21 am

    अब कुछ अच्छे बदलाव की उम्मीद जागी है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन