Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

एनडीटीवी में डबल रोल में नजर आएंगे राहुल कंवल, संजय पुगलिया को करेंगे रिपोर्ट

रिष्ठ पत्रकार और टीवी एंकर राहुल कंवल एनडीटीवी समूह में दोहरी भूमिका निभाने जा रहे हैं। चैनल में वे संपादकीय और व्यावसायिक दोनों क्षेत्रों की बागडोर संभालेंगे।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंवल एनडीटीवी में प्रधान संपादक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) के तौर पर जिम्मेदारी संभालेंगे और एएमजी मीडिया नेटवर्क्स के सीईओ संजय पुगलिया को रिपोर्ट करेंगे, जो एनडीटीवी और समाचार एजेंसी आईएएनएस की मूल कंपनी के प्रमुख हैं।

राहुल कंवल ने इंडिया टुडे समूह में 22 वर्षों के लंबे और उल्लेखनीय करियर के बाद गुरुवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। वे समूह में समाचार निदेशक और आज तक के कार्यकारी निदेशक के तौर पर कार्यरत थे।

एनडीटीवी में उनकी औपचारिक ज्वाइनिंग की तारीख, इंडिया टुडे समूह से उनके पूर्ण रूप से मुक्त होने और आगे की औपचारिकताओं के बाद तय की जाएगी।

ये भी पढ़ें…

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. Kamlesh

    April 7, 2025 at 9:10 am

    स्वागत है सर आपका, आपसे ही उम्मीद जागेगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन