बुरी खबर है। राष्ट्रीय सहारा अख़बार के ग्रुप एडिटर और वरिष्ठ पत्रकार विजय राय नहीं रहे। वे सहारा मीडिया समूह के चीफ एडिटर हुआ करते थे। कई अखबारों में बड़े पदों पर काम किया। अभी सहारा मीडिया के सलाहकार के रूप में कार्यरत थे। जानकारी सामने आई है कि उन्हें माउथ कैंसर था और टाटा मेमोरियल मुंबई में इलाज चल रहा था।
बताया जा रहा है कि नोएडा के अपने आवास में आज सुबह साढ़े चार बजे उन्होंने आख़िरी साँस ली। उनका निधन हार्ट अटैक से होना बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक़ कीमोथेरेपी के कारण उनका शरीर कमजोर हो गया था। हालांकि विजय जी बहुत जीवट व्यक्ति थे। स्वभाव से विनम्र विजय राय कुशीनगर जिले के निवासी थे।
विजय राय हँसमुख, विनम्र, सरल और मिलनसार व्यक्ति थे जो पहली मुलाक़ात में ही अपनी छाप छोड़ देते थे। देश भर में उनको जानने चाहने वाले हज़ारों मीडियाकर्मी हैं। उनके असमय निधन की सूचना जिसे भी मिल रही है, वो स्तब्ध हो जा रहा है।
वरिष्ठ पत्रकार विजय राय के दो भाई हैं। इनके छोटे भाई प्रदीप राय सुप्रीम कोर्ट के वकील हैं। सबसे छोटे भाई विनय राय भी मीडिया से ही जुड़े हुए हैं।
ज्ञात हो कि विजय राय वर्तमान में राष्ट्रीय सहारा अखबार के ग्रुप एडिटर थे। विजय राय ने अपने करियर की शुरुआत अकादमिक जगत में एक शिक्षक के रूप में की थी। लेकिन पत्रकारिता में रुचि के चलते उन्होंने बतौर पत्रकार राष्ट्रीय सहारा अखबार में संवाददाता के रूप में कार्य करना प्रारंभ कर दिया। विजय राय को खबरों के चुनाव, प्रस्तुतिकरण और चुटीली हेडलाइन्स देने के लिए जाना जाता है।
Update –
भड़ास को अंतिम संस्कार को लेकर प्राप्त हुआ संदेश –
With profound sorrow, we inform you of the passing of our beloved Bhaiya, who left for his heavenly abode this morning.
We are currently at our residence: A-9, Sector 68, Noida. The last rites will be performed today at 4:00 PM at Antim Niwas, Sector 94, Noida.


