Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

लखनऊ में खूब घूम घूम कर खाते हैं न, देख लीजिए क्या हाल है!

राघवेंद्र सिंह रघु-

लखनऊ के 12 प्रमुख रेस्टोरेंट के 36 खाद्य सैंपल जांच में फेल पाए गए। बैक्टीरिया, बासी सामग्री और मिलावटी उत्पाद मिले।

KFC सहारागंज में पुराने तेल में डिश फ्राई करने पर नोटिस जारी हुआ तो McDonald’s हजरतगंज फ्राइड डिशेस में सिंथेटिक रंग मिला।

वहीं दस्तरख़्वान हजरतगंज में बासी मटन और बदबूदार ग्रेवी मिलने के कारण दुकान को सील किया गया।

Pizza Hut सॉस में गैर खाद्य ग्रेड सामग्री मिलने के चलते नोटिस जारी हुई। Burger King मेयोनीज में बैक्टीरिया मिला तो Domino’s में एक्सपायरी डेट पर नया स्टीकर चिपका मिला।

छप्पन भोग के मावा में मिलावट मिलने पर सैंपल जांच के लिए भेजा गया। Haldiram’s नमकीन में घटिया तेल मिलने के चलते चेतावनी।

Wow Momo मोमो के पानी से बदबू मिलने जैसी लापरवाही पर नोटिस जारी किया गया। ये राजधानी का हाल है तो दूर दराज के जिलों का हाल आसानी से समझा जा सकता है।

ये सख्ती कल सीएम योगी के आदेश के बाद हुई। इसके पहले जिम्मेदार भी मौज में और रेस्टोरेंट वाले भी मौज में, बस खाने के शौकीन ये मिलावट वाले खाद्य पदार्थ खाने को मजबूर थे वो भी पैसा देकर …

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन