Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

न्यूज़18 इंडिया चैनल के साउंड इंजीनियर विनय सिंह ब्रेन हैमरेज के बाद अब रिकवरी मोड में हैं!

न्यूज़18 इंडिया चैनल के साउंड इंजीनियर विनय सिंह, जो कुछ महीनों पहले ब्रेन हैमरेज के गंभीर संकट से जूझे थे, अब धीरे-धीरे रिकवरी मोड में आ रहे हैं।

भड़ास4मीडिया ने उनके इलाज के लिए जब चंदा अभियान चलाया था, तब देशभर के पत्रकारों और शुभचिंतकों ने दिल खोलकर सहयोग किया। संस्थान ने भी बीमा की सीमा खत्म होने पर अतिरिक्त टॉप-अप एक्टिवेट कर उनकी मदद की।

सत्रह मई को भड़ास के स्थापना दिवस पर जब टीम विनय सिंह से मिलने उनके घर पहुँची, तो पाया कि वे अब भी एक कठिन लड़ाई लड़ रहे हैं। उनके शरीर का एक हिस्सा अभी भी असंवेदनशील है और फिजियोथेरेपी का सिलसिला जारी है।

कैमरे के सामने बोलने की उनकी कोशिश भावुक कर देती है।

इस समय सबसे बड़ा संकट उनके सिर पर मकान का लोन है, जो एचडीएफसी से लिया गया था। यदि गाजियाबाद में कोई समर्पित वकील उनके केस को अपनाकर आगे बढ़ाए, तो यह बड़ी मदद होगी। भड़ास हमेशा की तरह पीड़ितों के साथ अंत तक खड़ा है।

ये भी पढ़ें…

न्यूज़18 इंडिया चैनल के सीनियर साउंड इंजीनियर विनय सिंह को ब्रेन स्ट्रोक!

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन