Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

ANI पर कंटेंट क्रिएटर्स के वीडियो पर स्ट्राइक मारकर वसूली का आरोप, देखें वीडियो

अभिषेक उपाध्याय-

न्यूज एजेंसी ANI बड़े विवाद में है। उस पर आरोप है कि उसने क्रिएटर्स के कंटेट पर कॉपी राइट मारकर पैसा वसूलने की होड़ मचा रखी है। सोशल मीडिया और कंटेट क्रिएटर्स में जबरदस्त गुस्से का उबाल है।

लोग बताते हैं कि आलम यहां तक पहुंच गया है कि प्रधानमंत्री के भाषण पर स्ट्राइक मारकर पैसे की डिमांड की खबरें आ रही हैं।

सवाल ये भी उठ रहे हैं कि इतने सालों में ANI ने जो कमाया था, क्या स्ट्राइक मारकर पैसा वसूलने की अंधी रेस में सब डुबो दिया?

एक पुरानी कहावत है कि किसी भी बिजनेस में सबसे कीमती एसेट गुडविल होती है। अगर आप उसे लुटाकर पैसा जुटा रहे हों, तो आपसे अधिक विवेकहीन व्यापारी दूसरा नहीं हो सकता।

क्या ANI पर यही कहावत ज्यों की त्यों लागू हो रही है।

ANI को IANS से सीखना चाहिए। IANS ने न तो किसी पर कॉपी राइट मारा है और न ही किसी को पैसा वसूली का नोटिस दिया है।

अब चूंकि ANI को प्रधानमंत्री के कार्यक्रमों के भी प्रसारण के लिए एक्सेज है, इसलिए प्रधानमंत्री कार्यालय को भी इस बारे में सोचना होगा कि ये जो हो रहा है, इसका असर कहां तक जाएगा और किस रूप में जाएगा।

यह पूरा वीडियो सुनें…

https://twitter.com/mr_mayank/status/1926588479468654786?t=Ehonvf3Fed_BLZjgrd01wA&s=08

ये भी पढ़ें….

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन