Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

मस्क-ट्रम्प की लड़ाई में क्यों नहीं कूदना है!

सौमित्र राय-

मस्क के स्टारलिंक को आज भारत में इंटरनेट सेवाओं के लिए लाइसेंस मिल गया है। उधर, ट्रंप ने मस्क की कंपनियों से रिश्ता तोड़ने की धमकी दी है।

स्टारलिंक भारत में जिओ के ग्राहकों को लुभाने के लिए बेहद सस्ते में इंटरनेट एट होम शुरू करने जा रहा है।

अगर ट्रंप ब्रेकअप के बाद मस्क को 26 बिलियन डॉलर की मदद रोकते हैं तो अमेरिका के स्पेस एक्स प्रोग्राम पर असर पड़ेगा।

इस नुकसान का एक हिस्सा भारत का 1.39 बिलियन डॉलर का डेटा मार्केट पूरा कर सकता है, लेकिन लुटिया डूबेगी जिओ और एयरटेल की।

देखना है कि अब स्टारलिंक की ऑफर प्राइज क्या होती है। और मोदी–ट्रंप के रिश्ते कितने बिगड़ते हैं..?


आशीष नौटियाल-

बहुध्रुवीय यानी मल्टी-पोलर दुनिया की बहस के बीच मस्क-ट्रम्प की लड़ाई में क्यों नहीं कूदना है!

अमेरिका जब भी कोई बड़े फैसले लेता है तब वो ऐसी स्मोक स्क्रीन बनाता है जिसके पीछे सब कुछ छूट जाए। छवि को लेकर ना ही ट्रंप और ना ही एलन मस्क बहुत संवेदनशील रहे हैं; जैसा कि इन दोनों का पिछले कुछ समय का इतिहास रहा है। दोनों के ही शत्रु भी लगभग एक जैसे ही हैं तो एक आध बहस दोनों में हो भी जाए, तब भी दोनों एक ही क्रीज पर रहेंगे।

ऐसे में हर कोई यही सोच रहा होगा कि एलन मस्क फिर सीधा ट्रम्प का एपस्टीन फाइल्स में नाम क्यों घसीट लाए? इसका जवाब यही है कि अमेरिका का वर्तमान फ़िलहाल सब ट्रम्प के ही हाथों में क़ैद है। जो बटन वो चाहेंगे वही दबेगा। ऐसे में इस फाइल्स के रहस्य यदि सामने आते भी हैं तो ट्रम्प पर इसमें छुटपुट आरोप ही निकलेंगे और ट्रम्प ऐसे आरोपों की परवाह भी नहीं करते; जबकि इसमें जो मुख्य रूप से नपेंगे वो डिप्लोमेट्स होंगे और ट्रम्प पर बस सस्ते आरोप ही होंगे।

एलन मस्क के बागी होने की खबरों को इसलिए भी फैलाया जा रहा है ताकि डैमोक्रेट्स एलन मस्क के संपर्क में आएँ, उसके साथ चाय-नाश्ता प्लान करें और फिर वो और ट्रम्प उन डिप्लोमेट्स का हिसाब किताब बराबर करें– आप याद रखिए कि MAGA के साथ-साथ डोनाल्ड ट्रम्प ने डीप स्टेट को भी खत्म करने की घोषणा की थी, जिसके बाद उन पर हमला भी हुआ था।

ट्रम्प अगर कोई बहस को बड़ा बना रहे हैं तो वो दुनिया का ध्यान ही भटका रहे हैं। ट्रम्प जानते हैं कि बड़ी लड़ाई पश्चिम बनाम ग्लोबल एशिया की है और उन्हें इस दुनिया को बहुध्रुवीय नहीं रखना है।

मस्क ट्रंप तनातनी की अन्य खबरें भी पढ़ें…

ट्रम्प-मस्क महायुद्ध में कौन विजेता बनेगा!

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन