Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

TV9 से आदित्य राज कौल और इंडिया टुडे ग्रुप से अजय मिश्रा के बारे में सूचनाएं

वरिष्ठ पत्रकार आदित्य राज कौल ने TV9 नेटवर्क से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने यहां तीन साल छह महीने तक बतौर सीनियर एग्जिक्यूटिव एडिटर (कॉरपोरेट, नेशनल सिक्योरिटी और स्ट्रैटजिक अफेयर्स) अपनी सेवाएं दीं। इस दौरान उन्होंने TV9 और इसके ओटीटी प्लेटफॉर्म News9Plus के लिए 70 से ज्यादा डॉक्यूमेंट्री बनाई और निर्देशित कीं, जिनके लिए उन्हें 20 से अधिक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त हुए।

कौल ने NEWS9 ग्लोबल समिट्स की संकल्पना और आयोजन में भी अहम भूमिका निभाई। भारत, जर्मनी और यूएई में हुए इन सम्मेलनों की क्यूरेशन और होस्टिंग उन्होंने की, जिनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, डेविड कैमरन, टोनी एबॉट, एस. जयशंकर, अश्विनी वैष्णव सहित कई वैश्विक नेता और मंत्री शामिल हुए।

हालांकि उन्होंने अपने अगले कदम की आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक वे जल्द ही किसी प्रमुख न्यूज नेटवर्क में वरिष्ठ संपादकीय भूमिका निभा सकते हैं। संभावना है कि वे सितंबर 2025 में नई जिम्मेदारी संभालेंगे।


इंडिया टुडे ग्रुप में अजय मिश्रा का प्रमोशन

इधर, इंडिया टुडे ग्रुप ने अजय मिश्रा को प्रमोट करते हुए उन्हें स्टेट वाइस प्रेसिडेंट (कंज्यूमर रेवेन्यू) बनाया है। उन्होंने यह जानकारी अपने LinkedIn अपडेट के माध्यम से दी।

इस नई भूमिका में अजय मिश्रा अब डिजिटल और प्रिंट सब्सक्रिप्शन, ‘इंडिया टुडे कॉन्क्लेव’ और ‘साहित्य आजतक’ जैसे आयोजनों से रेवेन्यू बढ़ाने की रणनीति को लीड करेंगे। इसके साथ ही वे CRM (कस्टमर रिलेशनशिप मैनेजमेंट) और कस्टमर केयर की जिम्मेदारियों को भी संभालेंगे।

डिजिटल परफॉर्मेंस मार्केटिंग और रेवेन्यू ऑप्टिमाइजेशन में दक्ष माने जाने वाले अजय मिश्रा ने ग्रुप के सब्सक्रिप्शन मॉडल को नया रूप देने में अहम योगदान दिया है। अब वे “सब्सक्राइबर-फर्स्ट” दृष्टिकोण के तहत डिजिटल ग्रोथ और ऑडियंस एंगेजमेंट को और मजबूत करने की दिशा में काम करेंगे।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन