Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

अमेठी कांड : पत्रकारों ने दर्ज कराया डकैती का मुकदमा

अमेठी : रविवार की घटना में मारपीट के शिकार हुए पत्रकारों ने भी अमेठी कोतवाली में केस दर्ज कराया है। पत्रकार अनूप श्रीवास्तव की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के समूह पर डकैती का केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। भूपति भवन के बाहर रविवार के हुए संघर्ष को कवर करने गए पत्रकारों पर भी जुल्म ढाया गया था। घटना में पत्रकार अनूप श्रीवास्तव व राजुल निगम को चोटे आई थी।

साथ ही उनकी गाड़ी व कैमरे भी तोड़ दिए गए थे। मंगलवार को पत्रकारों ने अमेठी कोतवाली पहुंचकर एडीएम माताफेर व एएसपी मुन्नालाल की मौजूदगी में घटना होने की तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने मारपीट,डकैती व तोड़फोड़ का मामला दर्ज कर लिया है। इस बावत सीओ आरके चतुर्वेदी ने बताया कि मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।

संबंधित खबर….

अमेठी राजघराना संघर्ष में टीवी पत्रकार राजू मिश्रा गंभीर रूप से घायल

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन