Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

दैनिक जागरण की इस घटिया और घिनौनी हेडिंग से उसके पाठक भी शर्मिंदा हैं!

नई दिल्ली। इंडिया-पाकिस्तान क्रिकेट मैच पर दैनिक जागरण ने रविवार को अपने अखबार में जो हेडलाइन प्रकाशित की— “ऑपरेशन सिंदूर 2.0” —उसने पाठकों को गहरी नाराज़गी और शर्मिंदगी से भर दिया। सोशल मीडिया पर लोग इसे “घिनौनी पत्रकारिता” बता रहे हैं।

पाठकों का कहना है कि खेल और युद्ध को इस तरह जोड़ना बेहद आपत्तिजनक है। एक पाठक ने लिखा, “क्या इससे घटिया और घिनौनी हेडलाइन हो सकती है? मैं शर्मिंदा हूं कि मैं जागरण समाचार पत्र मंगाता हूं। आज ही से बंद।”

जागरण ने अपनी रिपोर्टिंग में भारत की जीत को मिसाइल और युद्धक हथियारों से जोड़ते हुए “एस-400” और “तबाही” जैसे शब्द इस्तेमाल किए। आलोचकों का कहना है कि यह न सिर्फ पत्रकारिता की भाषा को गिराता है, बल्कि खेल को नफरत और युद्ध की मानसिकता से भर देता है।

मीडिया विश्लेषकों का मानना है कि इस तरह की रिपोर्टिंग पत्रकारिता की बुनियादी संवेदनशीलता पर सवाल उठाती है। खेल और खिलाड़ियों की मेहनत को सराहने के बजाय अखबार ने उसे “सैन्य ऑपरेशन” बना दिया।

अब सवाल उठ रहा है कि क्या भारतीय मीडिया सच में पत्रकारिता कर रहा है या फिर सनसनी और राष्ट्रवाद की चाशनी में बिकाऊ हेडलाइन गढ़ने की होड़ में लगा है।

रोहतक के रहने वाले प्रदीप मलिक जागरण में छपी एक न्यूज़ की कटिंग शेयर कर लिखते हैं-

क्या इससे ज्यादा घटिया और घिनौनी हैडलाइन हो सकती हैं मैं शर्मिंदा हूँ कि मैं जागरण समाचार पत्र मंगाता हूँ। आज ही से बंद।


वरिष्ठ अधिवक्ता प्रशांत भूषण ने एक वीडियो क्लिप साझा करते हुए लिखा है-

दैनिक जागरण में झूठ की पराकाष्ठा! फ़्रंट पेज पर लिख दिया है कि नेपाल में युवक माँग रहे है हिन्दू राष्ट्र! दैनिक जागरण भाजपा के IT सेल का हिस्सा बन चुका है।

संबंधित खबर…

सांप्रदायिक अख़बार दैनिक जागरण की ये लीड दूसरे किसी अख़बार में नहीं है!

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन