नई दिल्ली के Mavalankar Hall में आयोजित पुस्तक Unlikely Paradise के लोकार्पण समारोह ने महज एक साहित्यिक कार्यक्रम से आगे बढ़कर सियासी और वैचारिक बहस का मंच ले लिया। Sanjay Raut की इस किताब के विमोचन के दौरान देश की राजनीति और अभिव्यक्ति की आज़ादी जैसे मुद्दों पर तीखी चर्चाएं देखने को मिलीं।
इसी बीच Sanjay Sharma, जो 4PM News के संपादक हैं, मंच से जमकर गरजे। उन्होंने अपने संबोधन में मौजूदा हालात, मीडिया की भूमिका और लोकतांत्रिक मूल्यों पर बेबाक अंदाज़ में अपनी बात रखी, जिसने पूरे कार्यक्रम को और अधिक धारदार बना दिया।
ये तो सौ फीसदी सच है! पहले हमारा नेशनल चैनल बंद किया गया! फिर हमारा तेज़तर्रार एंकर फ़िज़ा का Instragram एकाउंट की रील पर रोक लगायी गयी! उसके बाद 4 PM का फ़ेसबुक पेज बंद कर दिया गया! क्या लोकतंत्र में इस तरह बोलने पर रोक लगायी जा सकती है! -संजय शर्मा, संपादक 4पीएम
4पीएम के हैंडल से किया गया ट्वीट-
“मैं इस मंच पर बैठा तो लगा कि आज भी कुछ लोग लोकतंत्र को जिंदा रखने के लिए लड़ रहे हैं। मैं भी वही कर रहा हूं, क्योंकि पत्रकार का काम सत्ता से सवाल करना है, न कि किसी पार्टी का बन जाना।
मुझ पर दबाव पड़ा, केस हुए, चैनल बंद किया गया, मुझे एंटी नेशनल कहा गया, लेकिन मैंने हार नहीं मानी। ये लड़ाई सिर्फ मेरी नहीं है, ये सच और लोकतंत्र की लड़ाई है और मुझे पूरा भरोसा है कि आवाज दबेगी नहीं।”
दिल्ली में सांसद संजय राउत की किताब Unlikely Paradise की लॉन्चिंग के मौके पर 4PM संपादक, संजय शर्मा ने क्या कहा, सुनें-
कल दिल्ली में सिर्फ़ एक किताब लॉन्च नहीं हुई, सच बोलने वालों की हिम्मत का ऐलान हुआ.
एक तरफ़ सत्ता की पूरी ताकत, दूसरी तरफ़ वो लोग जो झुकना नहीं जानते ..Arvind Kejriwal, Kapil Sibal, Sanjay Raut, Sanjay Singh, Derek O’Brien, Digvijaya Singh… सब एक मंच पर.
किसी का घर छीना गया. किसी को जेल में डाला गया. किसी को साज़िश करके कुर्सी से हटाया गया. लेकिन एक चीज़ नहीं बदली . इन लोगों ने सत्ता के सामने घुटने टेकने से इनकार कर दिया.
Unlikely Paradise की लॉन्चिंग के मंच से साफ संदेश गया . डर और दबाव की राजनीति अब खुलकर बेनकाब हो रही है.
और उसी मंच से मैंने साफ कह दिया .
सरकार ने 4PM को एक बार फिर बैन किया है.लेकिन याद रखिए ..
चैनल बंद कर सकते हो, आवाज़ नहीं.
प्लेटफॉर्म छीन सकते हो, सच नहीं.ये लड़ाई अब सिर्फ़ मीडिया की नहीं रही ..
ये लड़ाई है सच बनाम सत्ता की.और सच…
कभी हारता नहीं है.-संजय शर्मा (संस्थापक, 4पीएम)
संजय राउत की किताब से उपजी ये खबर भी पढ़ें…


