Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

पवन खेड़ा के घर पहुंची असम पुलिस, CM हिमंत सरमा की पत्नी ने दर्ज कराई FIR

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता Pawan Khera के दिल्ली स्थित आवास पर असम पुलिस की एक टीम पहुंची है। यह कार्रवाई Himanta Biswa Sarma की पत्नी द्वारा दर्ज कराई गई FIR के एक दिन बाद हुई है।

जानकारी के मुताबिक, असम से आई पुलिस टीम दिल्ली में स्थानीय पुलिस की मदद से जांच प्रक्रिया को आगे बढ़ा रही है। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि खेड़ा से पूछताछ की गई है या उन्हें किसी नोटिस के तहत बुलाया गया है।

बताया जा रहा है कि यह मामला हाल ही में दिए गए एक बयान से जुड़ा है, जिस पर आपत्ति जताते हुए मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी ने शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद असम पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए दिल्ली में खेड़ा के आवास तक पहुंच बनाई।

इस घटनाक्रम के बाद राजनीतिक माहौल भी गर्म हो गया है। कांग्रेस इसे राजनीतिक प्रतिशोध की कार्रवाई बता रही है, जबकि भाजपा की ओर से इसे कानून के तहत सामान्य प्रक्रिया बताया जा रहा है।

फिलहाल पुलिस की कार्रवाई जारी है और इस मामले में आगे क्या कदम उठाए जाएंगे, इस पर नजर बनी हुई है।


यह तो ग़ज़ब है। असम पुलिस ने एक आरोप पर कांग्रेस के मीडिया प्रभारी पवन खेड़ा Pawan khera के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया और उनके घर जा पहुंची है। वो भी तब जबकि आदर्श आचार संहिता लागू है और मतदान में महज दो दिन बचे हैं।
जिन आरोपों पर हिमांता को जवाब देना चाहिए था उन आरोपों पर यह खेल शुरू हो गया। चुनाव आयोग को बताना चाहिए कि आदर्श आचार संहिता के दौरान किस अपराध में मुकदमा कायम किया गया है और किस बिनाह पर गुवाहाटी पुलिस दिल्ली पहुंची है? -आवेश तिवारी


गौरव पाल-

हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी रिंकी भुयान शर्मा ने पवन खेड़ा की दुखती नस पर हाथ रख दिया…

तीन देशों के पासपोर्ट पर जवाब देते हुए रिंकी ने कहा पवन जी आपकी तपस्या में ही नहीं है आपके फोटोशॉप में भी कमी रह गई।

2022 राज्यसभा ना भेजे जाने पर पवन खेड़ा ने दुख जाहिर करते हुए कहा था मेरी तपस्या में ही कमी रह गई। असम में रिंकी भुयान शर्मा ने पवन खेड़ा के खिलाफ FIR दर्ज करा दी है।


पवन खेड़ा के दिल्ली वाले घर पर पहुंची असम पुलिस। असम पुलिस के साथ दिल्ली पुलिस की टीम भी मौजूद। पवन खेड़ा ने हाल ही में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी के पास तीन-तीन पासपोर्ट होने का दावा किया था। इन आरोपों को गलत बताते हुए सरमा की पत्नी ने FIR दर्ज कराई थी. जिसके एक दिन बाद खेड़ा के घर असम पुलिस पहुंची है। -प्रिया सिंह, पत्रकार


राजेंद्र चतुर्वेदी-

हिमंता ने तो दिल जीत लिया। सीधी बात, नो बकवास। वह भी मीडिया के सामने। मर्यादा, लोकलाज और मुख्यमंत्री पद की गरिमा की तो ऐसी की तैसी।

यही नया भारत है। किसी में दम नहीं है कि हमें विश्व गुरु बनने से रोक सके। श्रीमती जी तीन देशों की नागरिक क्यों हैं?

इस सवाल का जवाब देने की जगह, हिमंता सर आपने जो बयान दिया है ना, उसने प्रार्थी की नजर में आपको एक ही झटके में प्रधानमंत्री पद का मैटेरियल बना दिया है।


शैलेंद्र वर्मा-

मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा शर्मा एक नजर में………शारदा समूह के मालिक सुदीप्त सेन से ₹20 लाख प्रति माह की रंगदारी ली ताकि उनका व्यवसाय असम में बिना किसी बाधा के चल सके।

नवंबर 2014 में CBI ने उनके आवास और उनकी पत्नी के न्यूज़ चैनल के कार्यालय पर छापेमारी की थी।

अमेरिकी फर्म लुई बर्जर ने गुवाहाटी जल आपूर्ति परियोजना का ठेका पाने के लिए भारतीय अधिकारियों को भारी भरकम रिश्वत देने की बात स्वीकार की थी।

भाजपा ने उस समय एक पुस्तिका जारी कर सरमा को इस घोटाले का “मुख्य संदिग्ध” बताया था, क्योंकि उस समय वह गुवाहाटी विकास विभाग के मंत्री थे।

कोविड-19 महामारी के दौरान, सरमा की पत्नी रिनिकी भुइयां सरमा की कंपनी को बाज़ार दर से अधिक कीमत (₹990 प्रति किट) पर PPE किट की आपूर्ति का ठेका दिलाया

1991 में उन पर प्रतिबंधित संगठन उल्फा (ULFA) के लिए ₹10 लाख और ₹7 लाख की रंगदारी वसूलने के लिए टाडा (TADA) के तहत मामले दर्ज किए गए थे।

उनके हॉस्टल के कमरे से कथित तौर पर अवैध रिवॉल्वर बरामद होने के कारण उन पर आर्म्स एक्ट के तहत भी मामला है

उन पर कांग्रेस नेता मानबेंद्र शर्मा की हत्या का आरोप लगा था, 2024 में उन पर मियां समुदाय के खिलाफ नफरत फैलाने वाले भाषण देने की शिकायत दर्ज हुई थी।

उन्होंने “लैंड जिहाद”, “फर्टिलाइजर जिहाद” और “फ्लड जिहाद” जैसे शब्दों का इस्तेमाल कर समुदायों के बीच तनाव पैदा करने के आरोप हैं।

असम में अवैध रूप से सरकारी और आदिवासी जमीन हड़पने के आरोप हैं इनके शासनकाल के दौरान असम में कथित ‘फेक एनकाउंटर’ की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिए हैं।

मूल खबर, जिसपर हुआ है पूरा विवाद…नीचे पढ़ें

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन