Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दिल्ली

डीडी एंकर अशोक श्रीवास्तव के खिलाफ NSUI का प्रदर्शन; फिर दिल्ली पुलिस ने क्या किया..? देखें वीडियो

नई दिल्ली: दूरदर्शन के एक एंकर की टिप्पणी को लेकर विवाद गहरा गया है। आरोप है कि डीडी न्यूज के एंकर अशोक श्रीवास्तव ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की, जिसमें उन्हें सावरकर की चप्पल में लगी धूल बताया गया।

इस बयान के विरोध में NSUI अध्यक्ष विनोद जाखड़ के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने दूरदर्शन दफ्तर के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने एंकर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की और टिप्पणी को लोकतांत्रिक मर्यादाओं के खिलाफ बताया।

प्रदर्शन के बाद दिल्ली पुलिस ने कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया। हालांकि आमतौर पर ऐसे मामलों में हिरासत के बाद लोगों को थाने से ही छोड़ दिया जाता है, लेकिन इस बार पुलिस ने सभी को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया।

इस पूरे घटनाक्रम को लेकर राजनीतिक माहौल गरमा गया है। विपक्षी संगठनों ने जहां इसे अभिव्यक्ति की सीमा से बाहर बताया है, वहीं इस कार्रवाई को लेकर भी सवाल उठाए जा रहे हैं।

मूल खबर…

डीडी न्यूज़ के एंकर अशोक श्रीवास्तव ने राहुल गांधी को सावरकर की चप्पल की धूल बताया, देखें वीडियो

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन