Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

डीडी न्यूज़ के एंकर अशोक श्रीवास्तव ने राहुल गांधी को सावरकर की चप्पल की धूल बताया, देखें वीडियो

नई दिल्ली: सार्वजनिक प्रसारक Doordarshan के चैनल DD News के एक एंकर के बयान को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। आरोप है कि एंकर अशोक श्रीवास्तव ने लाइव कार्यक्रम के दौरान विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर आपत्तिजनक टिप्पणी की।

सोशल मीडिया पर वायरल क्लिप के मुताबिक, एंकर ने राहुल गांधी को विनायक दामोदर सावरकर की चप्पल के तलवे में चिपकी धूल बताते हुए विवादित शब्दों का इस्तेमाल किया, जिसके बाद मामला तूल पकड़ गया। इस बयान को लेकर राजनीतिक और मीडिया हलकों में तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है।

तमाम पत्रकारों ने भी इस मुद्दे पर कड़ी टिप्पणी करते हुए सार्वजनिक प्रसारक की निष्पक्षता पर सवाल उठाए। वहीं, सोशल मीडिया पर अशोक के इस बयान की आलोचना की और इसे करदाताओं के पैसे से चलने वाले संस्थान के लिए अनुचित बताया।

इस पूरे विवाद ने एक बार फिर सार्वजनिक प्रसारकों की निष्पक्षता, संपादकीय स्वतंत्रता और आचार संहिता को लेकर बहस छेड़ दी है।

फिलहाल, इस मामले में DD News या संबंधित एंकर की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

जिस दूरदर्शन की सौम्य सरला माहेश्वरी जी को हाल ही में हमने अश्रुपूरित विदाई दी उसका एंकर अपना ब्लड प्रेशर बढ़ाते हुए जोर-जोर से चिल्ला कर कह रहा है-

“आप सावरकर क्या… आप सावरकर के जूते की नोक के बराबर नहीं हैं। और जूते की नोक भी नहीं, आप सावरकर की जो चप्पल में जो मिट्टी लगी होती है, उस मिट्टी में जो छोटी सी एक जो कण होता है, आप उस कण के एक हज़ारवें हिस्से के बराबर भी नहीं हैं। और सुनेंगे? राहुल गांधी, चप्पल के नीचे जो धूल लगती है, उस धूल के एक कण के बराबर…”

बाकी चैनलों से होड़ करने और सरकार के नेरेटिव को फ़ैलाने के चक्कर में क्या गत कर दी है पब्लिक ब्रॉडकास्टर की।

दूरदर्शन हो या NDTV, दर्शक इन्हे जिस कारण से पसंद करते थे वह इन्होंने त्याग दिया। अपना कोर जिस जिस ने छोड़ा वह कहीं का नहीं रहा।

-मुकेश माथुर



दूरदर्शन, देश के नागरिकों से उगाहे गये टैक्स से चलता है किसी दल, विचारधारा या अन्य स्त्रोत से नहीं।
इसमें इतने सुयोग्य संघी एंकरों को सजाया गया है कि रेडियो रवांडा भी शर्म से डूब मरा है। जब कोई अंतरराष्ट्रीय रेटिंग एजेंसी इस प्रहसन को आंक देगी तो देसी सियारों का झुंड अरण्यरोदन करने लगेगा कि सोरोस के प्रभाव से उनके पृष्ठभाग पर पैबंद लगाया गया है! -शीतल पी सिंह, वरिष्ठ पत्रकार


पंकज शर्मा-

करदाताओं के पैसे से चलने वाले DD News live का यह ना-लायक एंकर प्रतिपक्ष के नेता RahulGandhi के बारे में कह रहा है कि वे सावरकर की चप्पल के नीचे लगी धूल के बराबर भी नहीं हैं. INC India सुन रही है न?


भारत के Tax Payers के पैसों से चलने वाले इस सरकारी DD News चैनल पर खुलेआम देश के नेता विपक्ष के लिए बेहद ही अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया।
सरकारी पत्रकार ने उस लकीर को भी लांघ दिया जिसे लांघने की हिम्मत कोई भाजपाई न दिखा सका। क्या कार्यवाही होगी? -इंडियन यूथ कांग्रेस


सुशील शुक्ला-

अशोक श्रीवास्तव डीडी न्यूज़ का एंकर है इस मूर्ख के बौखलाने से स्पष्ट है कि ये आरएसएस और बीजेपी की चप्पलें पूरी ताक़त से चाट रहा है!

यह मूर्ख इतिहास और सत्य को अपनी चापलूसी से मिटाना चाहता है. सत्य जीभ से चाटकर नहीं मिटाया जाता मूर्ख! सावरकर का सच यही है कि उन्हें गाय से घृणा थी, गोमांस पसंद था और गाय को सबसे मूर्ख जानवर मानते थे.

सावरकर का सच यही है कि उन्होंने तुम्हारी तरह चापलूसी के अलावा कुछ और नहीं किया, अंग्रेजों की चापलूसी की, उनसे माफ़ी माँगी, और अंडमान में देश के लिए मरने की बजाय आराम से जीवन जीना और अंग्रेजों की जी-हुजूरी करना पसंद किया.

सच यही है कि महात्मा गांधी का हत्यारा नाथूराम गोडसे सावरकर का ही चेला था. सच यही है कि भारत के विभाजन के पीछे सावरकर जैसे लोगों का ही हाथ था.

राहुल गांधी क्या हैं यह देश बताएगा तुम्हारे जैसा सड़कछाप चापलूस नहीं!

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन