Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

अब BBC में देखने को नहीं मिलेगी रेहान फजल की विवेचना!

वरिष्ठ पत्रकार रेहान फज़ल को लेकर सूचना है कि उन्होंने बीबीसी छोड़ दिया है। इस दौरान उन्होंने बीबीसी के साथ बिताए अपने 30 वर्षों के लंबे सफर को किस तरह याद किया है?- नीचे पढ़िए…


अलविदा विवेचना…

बीबीसी के साथ ३० वर्ष के अपने लंबे कार्यकाल के दौरान मैं कई खट्टे मीठे अनुभवों को जीते हुए पत्रकारिता की कड़ी चुनौतियों से गुज़रा हूँ. बीबीसी के साथ जुड़ना मेरे लिए गौरव की बात रही है. अगर मैं कहूँ कि मैंने काम की आज़ादी, निर्णय की स्वतंत्रता, निष्पक्षता, तथ्यों की प्रामाणिकता, रोमांच और निडरता के साथ काम करना बीबीसी से ही सीखा है तो शायद ग़लत नहीं होगा.

लेकिन किसी भी पत्रकार की सबसे बड़ी परीक्षा होती है पाठकों और दर्शकों की कसौटी पर खरा उतरना और उनके बीच अपनी पहचान बनाए रखना. पिछले ३० वर्षों के दौरान प्रसारित विविध कार्यक्रमों, विशेषकर विवेचना के करीब ६०० एपिसोड्स को श्रोताओं, दर्शकों और पाठकों से जो सराहना, स्नेह और सम्मान मिला है उसे शब्दों में व्यक्त कर पाना कठिन है.

विवेचना के प्रसारित होते ही त्वरित गति से आपकी प्रतिक्रियाओं का मिलना, कभी भरपूर प्रशंसा तो कभी तीखी आलोचना, बारीक से बारीक बिंदु पर आपकी पैनी नज़र सच कहूँ तो विवेचना के हर नए अंक के बाद लगता था कि एक नए इम्तिहान में बैठ रहा हूँ.

बीबीसी के साथ विवेचना का सफ़र यहीं तक. बीबीसी और आप सभी का बहुत बहुत आभार. पर चलते चलते ये ज़रूर कहना चाहूँगा कि बीबीसी और विवेचना से ये विदाई क्षणिक विराम भर है, अंत नहीं. जल्द ही फिर मिलेंगे….

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन