Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

मेटा का बड़ा एलान; अब इंस्टाग्राम, एफबी और व्हाट्सएप्प चलाने के लिए चुकानी होगी कीमत

सोशल मीडिया दिग्गज Meta ने अपने लोकप्रिय प्लेटफॉर्म Instagram, Facebook और WhatsApp के लिए पेड सब्सक्रिप्शन प्लान लॉन्च करने का ऐलान किया है। हालांकि कंपनी ने साफ किया है कि इन ऐप्स के बेसिक फीचर्स पहले की तरह फ्री रहेंगे।

इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट्स के मुताबिक Meta ने “Instagram Plus”, “Facebook Plus” और “WhatsApp Plus” नाम से नए प्रीमियम प्लान पेश किए हैं। इन प्लान्स के जरिए यूजर्स को कुछ एक्स्ट्रा फीचर्स और एडवांस टूल्स मिलेंगे, जिनके लिए मासिक शुल्क देना होगा।

बताया जा रहा है कि Instagram और Facebook के Plus प्लान की कीमत करीब 3.99 डॉलर प्रति माह होगी, जबकि WhatsApp Plus के लिए लगभग 2.99 डॉलर प्रति माह चुकाने पड़ सकते हैं।

इन पेड प्लान्स में यूजर्स को प्रोफाइल कस्टमाइजेशन, एक्स्ट्रा स्टोरी फीचर्स, एडवांस एनालिटिक्स, प्रीमियम स्टिकर्स, थीम्स, एक्सक्लूसिव रिंगटोन्स और ज्यादा चैट पिन करने जैसे फीचर्स मिल सकते हैं।

Meta की हेड ऑफ प्रोडक्ट Naomi Gleit ने बताया कि कंपनी भविष्य में AI आधारित सब्सक्रिप्शन प्लान भी लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी इन सभी सेवाओं को आगे चलकर “Meta One” नाम के एक बड़े सब्सक्रिप्शन मॉडल के तहत जोड़ सकती है।

हालांकि Meta ने यह भी स्पष्ट किया है कि WhatsApp की मैसेजिंग, कॉलिंग और एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन जैसी मुख्य सुविधाएं फ्री ही रहेंगी। यानी आम यूजर्स बिना पैसे दिए भी ऐप्स का इस्तेमाल कर सकेंगे।

दरअसल, Meta लंबे समय से केवल विज्ञापन आधारित कमाई पर निर्भर रहा है, लेकिन AI और नई टेक्नोलॉजी पर बढ़ते खर्च के बीच अब कंपनी सब्सक्रिप्शन मॉडल से भी कमाई बढ़ाने की रणनीति अपना रही है।


इसे लेकर जनसत्ता लिखता है-

मेटा (Meta) ने बड़ा फैसला लिया है जिसका असर फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप यूज करने वालों पर पड़ेगा।

अब कंपनी इन ऐप्स के “प्लस (Plus)” नाम से नए पेड सब्सक्रिप्शन प्लान ला रही है। इसमें यूजर्स को कुछ खास फीचर्स और एक्स्ट्रा टूल्स मिलेंगे, जो फ्री वर्जन में नहीं होंगे।

मेटा का मकसद अपनी कमाई बढ़ाना है, ताकि सिर्फ विज्ञापनों पर निर्भर न रहना पड़े। इसलिए अब कंपनी चाहती है कि जो लोग ज्यादा फीचर्स और बेहतर एक्सपीरियंस चाहते हैं, वे हर महीने पैसे देकर सब्सक्रिप्शन लें।

इस प्लान की कीमत करीब:

इंस्टाग्राम और फेसबुक प्लस: लगभग ₹387 प्रति माह
व्हाट्सऐप प्लस: लगभग ₹290 प्रति माह

हालांकि भारत के लिए अभी आधिकारिक कीमत घोषित नहीं की गई है।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन