Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

‘आज की खबर’ चैनल में प्रदीप विश्वकर्मा लेकर आ रहे हैं नया शो, देखें प्रोमो

आज की खबर के नेशनल एडिटर प्रदीप विश्वकर्मा लेकर आ रहे हैं एक नया शो “मुद्दे की बात”. प्रदीप विश्वकर्मा अब तक आठ बड़े न्यूज़ चैनल में अहम पदों पर काम कर चुके हैं. KTV न्यूज़ चैनल में आज का मुद्दा और MH1 में भी प्राइम टाइम डिबेट करते थे.

प्रदीप विश्वकर्मा ने लंबे समय तक प्रिंट मीडिया में भी काम किया है. वह टाइम्स आफ इंडिया हिंदुस्तान, राष्ट्रीय सहारा जैसे अखबारों में लिखते रहे और दूरदर्शन के कार्यक्रम तीसरी आंख को भी उन्होंने एक नया आयाम दिया. इसके अलावा उन्होंने दूरदर्शन में अनेक कार्यक्रम किए. संवाद कार्यक्रम में 52 आईएएस अधिकारियों के इंटरव्यू किए. जज के लिए बने एक कार्यक्रम में उन्होंने अनेक हाई कोर्ट के जजों का भी इंटरव्यू किया.

2004 के बाद चैनलों में शुरुआत की और S1, MH1, A2Z, न्यूज एक्सप्रेस, जिया न्यूज, KTV फिर MH1 के बाद आज की खबर के नेशनल एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं.

केटीवी में उनके 3 शो आज का मुद्दा प्राइम टाइम डिबेट और एक मुलाकात जिसमें किसी आईएएस अधिकारी या कैबिनेट मंत्री का इंटरव्यू हुआ करता था बहुत चर्चित रहा.

गौरतलब है कि प्रदीप विश्वकर्मा ने अब तक ढाई सौ से ज्यादा आईएएस अधिकारियों के इंटरव्यू किए हैं. निजी चैनल में सबसे ज्यादा आईएएस अधिकारियों का इंटरव्यू करने का रिकॉर्ड उनके ही नाम है.

इसके अलावा उन्होंने अनेक मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्रियों सहित तमाम कैबिनेट के मंत्रियों के लगातार इंटरव्यू किये हैं. आज की खबर में भी उनका एक खास शो आज की मुलाकात लगातार जारी है और अब वह लेकर आ रहे हैं डिबेट का एक नया शो मुद्दे की बात जिसमें आम आदमी के सरोकारों की बातें होंगी.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन