Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

भारत एक्सप्रेस में सुधीर गेरा की वापसी, सीनियर पद पर संभाली जिम्मेदारी!

Portrait of a man with a blue kurta in an indoor lounge, looking at the camera.

नोएडा। मीडिया इंडस्ट्री के अनुभवी आईटी प्रोफेशनल सुधीर गेरा ने एक बार फिर भारत एक्सप्रेस में वापसी कर ली है। उन्होंने 27 अप्रैल से चैनल में सीनियर पद पर दोबारा जॉइन किया है। इससे पहले भी वह भारत एक्सप्रेस के साथ नेटवर्क इंजीनियर के रूप में जुड़े रहे थे।

सुधीर गेरा को इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के आईटी और ब्रॉडकास्ट इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र में लंबा अनुभव है। अपने करियर के दौरान उन्होंने ज़ी मीडिया, एबीपी न्यूज़, K News, स्वदेश न्यूज़, इंडिया वॉच समेत कई प्रमुख समाचार चैनलों में कार्य किया है। इन संस्थानों में उन्होंने सीनियर आईटी इंजीनियर और चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर (CTO) जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं।

मूल रूप से कानपुर के रहने वाले सुधीर गेरा वर्तमान में नोएडा में रहकर मीडिया प्रोफेशनल के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा वीरेंद्र स्वरूप ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस (VSGOI), लखनऊ-उन्नाव रोड से प्राप्त की है।

मीडिया टेक्नोलॉजी और ब्रॉडकास्ट सिस्टम के क्षेत्र में उनके अनुभव को देखते हुए भारत एक्सप्रेस में उनकी वापसी को संगठन के तकनीकी ढांचे को और मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन