Connect with us

Hi, what are you looking for?

आवाजाही

युवा पत्रकार अभिषेक राघव ने ‘लाइव टाइम्स’ से किया किनारा

Smiling man in a blue shirt and black jacket posing in a busy TV newsroom with multiple screens behind him on the wall.

नई दिल्ली/नोएडा: युवा पत्रकार अभिषेक राघव को लेकर खबर है कि उन्होंने ‘लाइव टाइम्स’ (Live Times) न्यूज़ चैनल से इस्तीफा दे दिया है। अभिषेक पिछले करीब ढाई वर्षों से यहाँ इनपुट व असाइनमेंट टीम में प्रमुख जिम्मेदारी संभाल रहे थे। अब उन्होंने संस्थान से अपनी राहें अलग कर ली हैं।

मूल रूप से बुलंदशहर (खुर्जा) के साबितगढ़ गांव के रहने वाले अभिषेक राघव जब मीडिया की चकाचौंध भरी दुनिया में कदम रखने आए थे, तब उनके पास सिर्फ एक सपना और आँखों में कुछ कर दिखाने का अटूट हौसला था। अपनी कड़ी मेहनत, अनुशासन और ज़मीनी समझ के दम पर उन्होंने न सिर्फ अपने उस सपने को साकार किया, बल्कि बेहद कम समय में मीडिया इंडस्ट्री में अपनी एक विशिष्ट और अलग पहचान स्थापित की।

पत्रकारिता में अपने 5 वर्षों के सफर के दौरान अभिषेक राघव ने इनपुट और असाइनमेंट डेस्क पर जबर्दस्त पकड़ बनाई है। करियर की शुरुआत ‘भारत 24’ से करने के बाद उन्होंने ‘इंडिया न्यूज़’ और फिर करीब एक वर्ष तक ‘जनतंत्र टीवी’ में भी अपनी सेवाएं दीं।

इसके बाद वे ‘लाइव टाइम्स’ के साथ जुड़े और लगातार ढाई साल तक नेशनल डेस्क, मॉर्निंग/नाइट शिफ्ट, ब्रेकिंग इनपुट, राज्यों के ब्यूरो नेटवर्क व स्ट्रिंगर्स के साथ बेमिसाल तालमेल का नेतृत्व किया।

अभिषेक राघव ने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCSU) से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में परास्नातक हासिल की है। इसके साथ ही उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान जामिया मिलिया इस्लामिया से टीवी जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा (PG Diploma in TV Journalism) भी हासिल किया है।

‘लाइव टाइम्स’ से अलग होने के बाद उनकी अगली मंजिल क्या होगी, इस पर फिलहाल उन्होंने आधिकारिक तौर पर पत्ते नहीं खोले हैं।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन