Connect with us

Hi, what are you looking for?

आवाजाही

बिजनेस जर्नलिस्ट शुभम उपाध्याय ने एनडीटीवी ग्रुप को किया अलविदा!

Man holding a white mug with a pink India Today Group logo, looking slightly to the side.

बिजनेस जर्नलिस्ट शुभम उपाध्याय ने एनडीटीवी ग्रुप को अलविदा कह दिया है। इंडिया टुडे मीडिया इंस्टीट्यूट से जर्नलिज्म की पढ़ाई करने के बाद शुभम इंडिया टुडे, न्यूज नेशन, न्यूज24, अमर उजाला इत्यादि संस्थानों से होते हुए एनडीटीवी में आए थे।

एनडीटीवी छोड़ने की जानकारी साझा करते हुए शुभम ने अपनी लिंक्डइन पोस्ट में लिखा है-

NDTV India NDTV Profit के साथ सफर फिलहाल यहीं तक. बोले तो, बैलेंस शीट की दोनों साइड मैच कर गईं.

इस सफर की शुरुआत एक ट्रेडिंग अकाउंट से हुई, जहां धमाकेदार ग्रॉस प्रॉफिट हुआ. इसके बाद सफर P&L अकाउंट की तरह आगे बढ़ा, जहां रास्ते में कई आउटस्टैंडिंग निपटाने पड़े और कई प्रोविजन भी करने पड़े. हालांकि, सफर में कैश फ्लो और फंड फ्लो जैसे रियलिटी चेक भी होते रहे, जिनमें कभी सरप्लस रहा, तो कभी डेफिसिट.

आखिर में बारी आई आर्थिक चिट्ठे, बोले तो बैलेंस शीट की. शुरुआत में एसेट्स से ज्यादा लायबिलिटी लग रही थी, लेकिन जब कैपिटल को बढ़ाया (यानी मेहनत की), तो दोनों साइड कुछ हद तक एक लाइन में आ गईं. देनदारियां ज्यादा हो रही थीं, फिर क्या, डेटर्स ने बकाया देना शुरू किया तो ट्रेन पटरी पर आने लगी. आखिर में, डेप्रिसिएशन को एडजस्ट करते हुए, बिना किसी सस्पेंस अकाउंट के, ब्रेक-ईवन पॉइंट हासिल कर ही लिया.

सभी सीख, सहयोग और एक नई सोच के लिए संतोष सर, Samarjeet Singh सर, Vineet Dixit सर और पूरी NDTV फैमिली का दिल से शुक्रिया….

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन