Connect with us

Hi, what are you looking for?

वेब-सिनेमा

सीएनबीसी की पूर्व एडिटर टिम्सी जयपुरिया की नई शुरुआत; लेकिन मोदी को थैंक्यू क्यों कहा पढ़िए?

Female news anchor in a red blouse stands in a studio, holding a small device, CNBC TV18 logo in the top-right corner.

नई दिल्ली। मीडिया इंडस्ट्री की जानी-मानी पत्रकार और CNBC-TV18 की पूर्व एडिटर-फाइनेंस एंड इकोनॉमिक पॉलिसी टिम्सी जयपुरिया ने अपने अगले प्रोफेशनल सफर का ऐलान किया है। CNBC-TV18 से अलग होने के करीब चार महीने बाद टिम्सी ने Newsconomy नाम से अपनी नई पत्रकारिता पहल शुरू करने की घोषणा की है।

उन्होंने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर पोस्ट साझा करते हुए लिखा कि चार महीने पहले उनकी जिंदगी में सब कुछ बदल गया था। अब वह लोगों को बताएंगी कि आखिर क्या हुआ और उन्होंने दोबारा शुरुआत करने का फैसला क्यों किया। उन्होंने लिखा, “18 साल की पत्रकारिता। एक मुश्किल अंत। एक नई शुरुआत।”

टिम्सी के मुताबिक, न्यूज रूम से बाहर निकले, कैमरे का सामना किए और कुछ लिखे हुए उन्हें करीब चार महीने हो चुके हैं। CNBC-TV18 को अलविदा कहते समय उन्हें यह पता था कि उनके करियर का एक अध्याय खत्म हो रहा है, लेकिन अगला अध्याय कैसा होगा, यह उस वक्त साफ नहीं था।

उन्होंने बताया कि बीते चार महीने बदलाव, आत्ममंथन, अनिश्चितताओं और कई महत्वपूर्ण बातचीत से भरे रहे। इस दौरान उनके मन में बहुत कुछ था जो वह कहना चाहती थीं, जबकि बहुत कुछ ऐसा भी रहा जो अनकहा रह गया।

अब उन्होंने एक बार फिर कैमरे का सामना किया है। टिम्सी ने कहा कि यह अनुभव उनके लिए परिचित भी था और अलग भी, क्योंकि इस बार उनके पास अपनी बात कहने के लिए अपना मंच है। इसी के साथ उन्होंने Newsconomy नाम से अपनी नई पत्रकारिता पहल की शुरुआत की जानकारी साझा की।

अपने पोस्ट के अंत में टिम्सी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी धन्यवाद दिया। उन्होंने लिखा, “And yes, there’s someone I want to thank. Thank you, Prime Minister ji.” यानी उन्होंने कहा कि एक व्यक्ति ऐसा भी है, जिसे वह धन्यवाद देना चाहती हैं और इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद दिया।

हालांकि टिम्सी ने अपने पोस्ट में यह स्पष्ट नहीं किया है कि चार महीने पहले उनके साथ वास्तव में क्या हुआ था और प्रधानमंत्री को धन्यवाद देने की वजह क्या है। उन्होंने संकेत दिया है कि वह जल्द ही इस पूरे घटनाक्रम के बारे में बताएंगी।

गौरतलब है कि टिम्सी जयपुरिया ने हाल ही में CNBC-TV18 में करीब 10 साल की अपनी पारी खत्म करने का ऐलान किया था। वह चैनल में एडिटर-फाइनेंस एंड इकोनॉमिक पॉलिसी के पद पर थीं। इससे पहले वह द हिंदुस्तान टाइम्स में स्पेशल कॉरेस्पोंडेंट, बिजनेस ब्यूरो के तौर पर काम कर चुकी हैं।

टिम्सी को आर्थिक नीति, अंतरराष्ट्रीय व्यापार, टैक्सेशन, रियल एस्टेट और कॉरपोरेट मामलों की रिपोर्टिंग का करीब 18 वर्षों का अनुभव है। अब वह अपने इसी अनुभव के साथ Newsconomy के जरिए स्वतंत्र डिजिटल पत्रकारिता की नई पारी शुरू करने जा रही हैं।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन