Connect with us

Hi, what are you looking for?

सियासत

गुलदस्ता लेकर पहुँचे पुलिस अधीक्षक और जिला मैजिस्ट्रेट से मंत्री संजय निषाद ने बदतमीजी की!

Man in a maroon kurta hands a bouquet to a uniformed police officer as a crowd looks on during an outdoor event.

सुलखान सिंह-

सपा के मंत्री कैसे पहुंच गए वहां? इतनी फोर्स क्यों लगाई है?

ये श्री संजय निषाद, मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार हैं। ये पुलिस अधीक्षक से बद्तमीज़ी कर रहे हैं। पुलिस अधीक्षक और जिला मैजिस्ट्रेट, गुलदस्ता देकर मंत्री जी से मिलने पहुंचे हैं मगर मंत्री जी गुलदस्ता लेने के बजाय बद्तमीज़ी कर रहे हैं।

जिला मैजिस्ट्रेट और पुलिस अधीक्षक को मंत्री जी के पास गुलदस्ता लेकर नहीं जाना चाहिए था। प्रोटोकॉल नियमों में, सिर्फ पुलिस क्षेत्राधिकारी एवं एसडीएम/मैजिस्ट्रेट द्वारा मंत्री की स्वागत और विदाई के समय उपस्थित रहने का निर्देश है। यहां भी गुलदस्ता वगैरह नहीं ले जाना चाहिए। स्वागत और विदाई के अलावा अन्य समय किसी मैजिस्ट्रेट/पुलिस अधिकारी को नहीं रहना चाहिए। लेकिन आजकल अधिकारी इतना असुरक्षित महसूस कर रहे हैं कि कोई जोखिम नहीं लेना चाहते, इसलिए ओवरडूइंग करते हैं।

एक बार जब मैं पुलिस अधीक्षक पीलीभीत तैनात था तो एक मंत्री जी ने मुझसे नाराजगी जताई कि उनके प्रोग्राम के समय कोई राजपत्रित पुलिस अधिकारी उपस्थित नहीं था। मैंने शासनादेश का हवाला दिया तो उन्होंने कहा कि शाहजहांपुर में तो अधिकारी मौजूद रहता है ! पुलिस अधीक्षक शाहजहांपुर मुझसे वरिष्ठ थे तो मैंने भी शिष्टाचार निभाते हुए मंत्री जी से कहा कि सर, शाहजहांपुर बड़ा जिला है, वहां ज्यादा अधिकारी हैं। मामला काफी ऊपर तक गया लेकिन मैंने शासनादेश के विरुद्ध कोई भी व्यवस्था करने से इंकार कर दिया। मैंने हमेशा यह स्टैंड रखा कि उच्चाधिकारी अथवा सरकार यदि चाहते हैं कि कोई काम किया जाये अथवा न किया जाए तो पहले उन्हें आदेश/नियम/कानून बदलना होगा। मैंने हमेशा विनम्रता से किंतु दृढ़ता से कानून का पालन किया। इसलिए मैं कहता हूं कि यह संभव है और सभी अधिकारियों को इसका पालन करना चाहिए।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन