Connect with us

Hi, what are you looking for?

प्रिंट

दैनिक भास्कर वालों लालच छोड़ो, द हिंदू की तरह सजायाफ्ता रेपिस्ट के विज्ञापन का पैसा त्याग दो, दैनिक जागरण से तो उम्मीद रखना ही बेकार है- अजीत अंजुम

द हिंदू ने 12 सितंबर को अखबार के दिल्ली, मोहाली और उत्तर भारत के संस्करणों में प्रकाशित विवादित फ्रंट पेज विज्ञापन को लेकर एक और बड़ा कदम उठाया है। अखबार ने कहा है कि 13 सितंबर को प्रकाशित माफी के अनुरूप वह इस विज्ञापन के लिए कोई बिल नहीं उठाएगा।

द हिंदू ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि “What is Dera Sacha Sauda? (Facts vs Fiction)” शीर्षक वाले विज्ञापन के प्रकाशन पर उसे गहरा और बिना किसी शर्त का खेद है। अखबार ने कहा कि बिल न उठाने का फैसला भले ही प्रतीकात्मक हो, लेकिन इससे यह स्पष्ट होता है कि वह ऐसे विज्ञापन से किसी भी तरह का व्यावसायिक लाभ नहीं लेना चाहता, जिसके प्रकाशन पर वह पहले ही गहरा खेद जता चुका है।


हिंदू का मूल ट्वीट

In keeping with the spirit of the Apology published on September 13, The Hindu has decided not to raise a bill for the publication on September 12 of the offensive front-page advertisement titled “What is Dera Sacha Sauda? (Facts vs Fiction)” in the newspaper’s Delhi, Mohali, and North India editions.

Even if it is essentially symbolic, this decision makes it clear that The Hindu does not wish to derive any commercial benefit from the publication of an advertisement for which it has expressed unqualified deep regret.

Text-heavy article-style image about The Hindu deciding not to run a front-page ad titled 'What is Dera Sacha Sauda?'; The Hindu logo appears in the top-right corner.

इसीलिए ये अख़बार सबसे अलग है .
शुक्रिया इस फैसले के लिए the hindu
दैनिक भास्कर वालों,
थोड़ा लालच आप लोग भी छोड़ो और The Hindu की तरह माफी मांगकर उस सजायाफ्ता रेपिस्ट से विज्ञापन के पैसे त्याग दो.
दैनिक जागरण ने भी अगले दिन राम रहीम का यही विज्ञापन छापा था लेकिन उससे तो उम्मीद रखना बेकार है.
-अजीत अंजुम

संबंधित खबर…

मूल खबर…

दैनिक भास्कर और द हिंदू ने मोटा पैसा लेकर फ्रंट पेज विज्ञापन छापकर रेपिस्ट राम रहीम को पाक-साफ बताया है!

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन