Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

‘सेवा’ को मिला भारत के प्रतिनिधित्व का मौका, गर्ल राइट्स अम्बेसडर और पत्रकार अर्चना यादव का सम्मान

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की प्रख्यात सामाजिक संस्था स्मार्ट एजुकेशन एण्ड वैलफेयर एसोसिएशन (सेवा) की उपलब्धियों में एक उपलब्धि और जुड़ गयी। सेवा को भारत में एशियन गर्ल्स कैम्पैन पार्टनर के तौर पर एशियन ह्यूमन गर्ल्स राइटस् कान्फ्रेंस में भारत का प्रतिनिधित्व करने का अवसर दिया गया। यही नहीं कान्फ्रेंस के दौरान बनी स्टेटमेन्ट कमेटी में बेहतर प्रदर्शन करने के लिये सेवा की गर्ल राइट्स अम्बेसडर अर्चना यादव को सम्मानित भी किया गया। अर्चना यादव लखनऊ शहर की एक जानी-मानी पत्रकार हैं जिन्होने महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ हमेशा आवाज़ उठाई।

archana

archana

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की प्रख्यात सामाजिक संस्था स्मार्ट एजुकेशन एण्ड वैलफेयर एसोसिएशन (सेवा) की उपलब्धियों में एक उपलब्धि और जुड़ गयी। सेवा को भारत में एशियन गर्ल्स कैम्पैन पार्टनर के तौर पर एशियन ह्यूमन गर्ल्स राइटस् कान्फ्रेंस में भारत का प्रतिनिधित्व करने का अवसर दिया गया। यही नहीं कान्फ्रेंस के दौरान बनी स्टेटमेन्ट कमेटी में बेहतर प्रदर्शन करने के लिये सेवा की गर्ल राइट्स अम्बेसडर अर्चना यादव को सम्मानित भी किया गया। अर्चना यादव लखनऊ शहर की एक जानी-मानी पत्रकार हैं जिन्होने महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ हमेशा आवाज़ उठाई।

archana

प्रदेश के सहारनपुर, आगरा, लखनऊ समेत एनसीआर में सर्व शिक्षा, बालिका अधिकार, महिला स्वावलम्बन और स्वास्थ जागरुकता आदि के लिये काम करने वाली संस्था सेवा के सराहनीय कार्यों से प्रभावित होकर 2012 में गार्ड़न ऑफ होप फॉउन्डेशन, ताईवान ने एशियन गर्ल कैम्पेन के लिये भारत में अपना पार्टनर बनाया था। तभी से सेवा ने एशियन गर्ल कैम्पेन को सार्थक बनाने के लिये कई आयोजन किये। सेवा के कार्यों और सकारात्मक सोच के चलते ही भारत में पहली बार आयोजित किये गये एशियन ह्यूमन गर्ल्स राइटस् कान्फ्रेंस में सेवा को भारत की और से प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला।  

पंजाब यूनीवर्सिटी में 29 सितम्बर से 1 अक्टुबर 2014 तक आयोजित इस कान्फ्रेंस में एशियाई देशों के प्रतिनिधि शामिल हुये। कान्फ्रेंस के दौरान बालिका अधिकारों और उनके प्रति होने वाली हिंसा पर गहरी चिन्ता व्यक्त की गयी। सेवा की ओर से भारतीय बालिकाओं की स्थिति को उजागर करने के साथ-साथ बालिका अधिकारों के प्रति लोगों को जागरुक करने में टेलीवज़न की भूमिका पर प्रकाश डाला गया। यही नहीं कान्फ्रेंस की स्टेटमेन्ट कमेटी में बतौर सदस्य शामिल सेवा की गर्ल राइट अम्बेसड़र अर्चना यादव को उनके बेहतर प्रदर्शन के लिये गार्डन ऑफ होप फॉउन्डेशन की ओर से सम्मानित किया गया।

ब्रिटेन से आये एन्थॉनी कारलिसले ने उन्हे कान्फ्रेंस हाल के मंच पर तालियों के बीच सम्मानित किया। सम्मान पाने के बाद उत्साहित सेवा की गर्ल राइट अम्बेसडर अर्चना यादव ने कहा कि वो शुक्रगुज़ार हैं सेवा की और गार्डन ऑफ होप फॉउन्डेशन की जिन्होने उनके काम को सम्मान देकर उनकी हौंसला अफज़ाई की है। उन्होने कहा कि उनकी संस्था सेवा और पीएसएफ निरन्तर महिलाओं और बालिकाओं के हक की आवाज़ उठाती रहेगी। अर्चना के मुताबिक हमारी सबसे बड़ी उपलब्धि ये है कि हम हम पिछले पांच सालों से निरन्तर बिना किसी सरकारी आर्थिक सहायता के शिक्षा, बालिका अधिकार और समाजसेवा के काम कर रहे हैं।

स्मार्ट एजुकेशन एण्ड वैलफेयर एसोसिएशन (सेवा) और अर्चना की इस उपलब्धि पर संस्था के पदाधिकारियों और स्वंयसेवियों ने हर्ष जताया है। संस्था की इस उपलब्धि पर लखनऊ, आगरा और सहारनपुर समेत कई शहरों के समाजसेवियों और बुद्धिजीवियों ने अपनी शुभकामनाऐं दी हैं। स्मार्ट एजुकेशन एण्ड वैलफेयर एसोसिएशन (सेवा) अपने सहयोगी संगठन पीएसएफ के साथ मिलकर जल्द ही तीसरे सेवा एक्सीलेन्स अवार्ड का आयोजन करने जा रही है। इस समारोह के दौरान बालिका शिक्षा और विकास पर आधारित एक सेमीनार भी आयोजित किया जायेगा। इस आयोजन में देश के कई जाने-माने लोग भागीदारी करेंगे। (प्रेस रिलीज)

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
3 Comments

3 Comments

  1. Ashish R.

    October 5, 2014 at 7:56 pm

    🙂 happy about your achievement, dont think much about Success, be true to your aim.
    All The very best। For future.

  2. Ashish R.

    October 5, 2014 at 7:58 pm

    M happy for your journey…
    I will be there always…

  3. SHANKAR JALAN

    October 8, 2014 at 11:14 am

    SUBH KAMNA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन