Connect with us

Hi, what are you looking for?

आवाजाही

इकोनॉमिक टाइम्स से कैलाश बाबर और रत्न भूषण की नई पारी, TOI से जुड़ीं अनुष्का!

तीन मीडिया प्रोफेशनल ने अलग-अलग संस्थानों से नई पारी की शुरूआत की है। इनमें से दो ने द इकोनॉमिक टाइम्स से और एक ने टाइम्स ऑफ इंडिया से जुड़ने का अपडेट सोशल मीडिया पर साझा कियाहै। नीचे पढ़िए…


कैलाश बाबर बने द इकोनॉमिक टाइम्स में सीनियर एडिटर

कैलाश बाबर को द इकोनॉमिक टाइम्स में सीनियर एडिटर के पद पर पदोन्नति मिली है। उन्होंने सोशल मीडिया पर इस प्रमोशन की जानकारी साझा करते हुए अब तक के सफर में साथ देने वाले लोगों और अनुभवों के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि वह अपनी नई जिम्मेदारी और करियर के अगले पड़ाव को लेकर उत्साहित हैं।


रत्न भूषण बने नेशनल कॉरपोरेट एडिटर

रत्न भूषण ने द इकोनॉमिक टाइम्स में नेशनल कॉरपोरेट एडिटर की जिम्मेदारी संभाली है। अपनी नई भूमिका की जानकारी साझा करते हुए उन्होंने संपादकों, मार्गदर्शकों, सहकर्मियों, उद्योग जगत के लोगों और अपने सूत्रों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि अपने करियर के दौरान इन सभी लोगों से खबरों की समझ, रिपोर्टिंग के मानकों, गलतियों को पहचानने और अलग-अलग प्रारूपों में खबरें तैयार करने की बारीकियां सीखने को मिलीं।


अनुष्का ने टाइम्स ऑफ इंडिया में शुरू की नई पारी

अनुष्का जूलियट द टाइम्स ऑफ इंडिया (TOI) से सीनियर कॉरेस्पॉन्डेंट के रूप में जुड़ी हैं। उन्होंने बताया कि पत्रकारिता में तीन साल के सफर के दौरान उन्हें कई उतार-चढ़ाव, सीखने और अनुभव हासिल करने के अवसर मिले। अब नई भूमिका के साथ वह अपनी जिम्मेदारियों का विस्तार करने जा रही हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन