Connect with us

Hi, what are you looking for?

आयोजन

पुलिस सेवा में तत्पर नोएडा मीडिया क्लब ने दो अफसरों को दी विदाई!

सम्मान, विदाई और दीपावली की खुशियां, नोएडा मीडिया क्लब में दिखा सौहार्द, संयुक्त पुलिस आयुक्त के कार्यकाल की सराहना, पुलिस और मीडिया के बीच बेहतर समन्वय को बताया अहम, दीपावली मिलन समारोह में पुलिस अधिकारियों और पत्रकारों ने साझा कीं खुशियां

Panel of six men seated at a long table in front of a wall that reads 'NOIDA MEDIA CLUB', including police officers in uniform and civilians, with water bottles on the table, suggesting a press conference or panel discussion.

नोएडा । नोएडा मीडिया क्लब में मंगलवार को संयुक्त पुलिस आयुक्त राजीव नारायण मिश्रा के सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह, डीसीपी साद मियां खान के विदाई समारोह और दीपावली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। क्लब के अध्यक्ष आलोक द्विवेदी के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों और पत्रकारों ने शिरकत की। इस दौरान राजीव नारायण मिश्रा को उनकी सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया, वहीं साद मियां खान को आगरा स्थानांतरण पर विदाई दी गई।

Group of professionals posing on the steps outside Noida Media Club entrance.
Group of men posing with a framed gold award plaque during a ceremony. Authority figures and police in the background.
Man in a beige blazer speaks into a microphone at a press conference, flanked by police officers and officials, with flowers on the table and a stone wall backdrop.

कार्यक्रम के दौरान संयुक्त पुलिस आयुक्त राजीव नारायण मिश्रा को शॉल ओढ़ाकर और स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए पुलिस व्यवस्था को मजबूत बनाने, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और पुलिस व मीडिया के बीच बेहतर समन्वय की दिशा में उनके योगदान को महत्वपूर्ण बताया गया। उपस्थित पत्रकारों ने उनके साथ कार्यकाल के दौरान बने सकारात्मक संबंधों और सहयोग की भावना को याद किया तथा उनके आगामी जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं।

वहीं, नोएडा और ग्रेटर नोएडा जोन में अपनी सेवाएं दे चुके तथा वर्तमान में आगरा स्थानांतरित डीसीपी साद मियां खान को भी शॉल ओढ़ाकर और स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया गया। पत्रकारों और पुलिस अधिकारियों ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

समारोह में एडीसीपी नोएडा अभय कुमार मिश्रा, एसीपी प्रवीण कुमार सिंह, थाना सेक्टर-20 के प्रभारी अरविंद कुमार सिंह और थाना सेक्टर-39 के प्रभारी डीपी शुक्ला को भी स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में नोएडा मीडिया क्लब के सदस्य और विभिन्न मीडिया संस्थानों से जुड़े पत्रकार मौजूद रहे।

इस अवसर पर आयोजित दीपावली मिलन समारोह में सभी पत्रकार साथियों को दीपावली की शुभकामनाएं दी गईं। कार्यक्रम ने सम्मान, आत्मीयता और आपसी सौहार्द का संदेश दिया। राजीव नारायण मिश्रा ने कहा कि लोकतंत्र में मीडिया और पुलिस की भूमिकाएं महत्वपूर्ण हैं। दोनों के बीच संवाद, पारदर्शिता और बेहतर तालमेल से जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से सामने लाने तथा आमजन तक सही जानकारी पहुंचाने में मदद मिलती है।

नोएडा मीडिया क्लब की ओर से आयोजित यह समारोह सम्मान और विदाई के साथ-साथ पुलिस एवं मीडिया के बीच मधुर संबंधों को मजबूत करने और दीपावली की खुशियां साझा करने का अवसर बना।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन