Connect with us

Hi, what are you looking for?

सुख-दुख

टाइम100 नेक्स्ट इंडिया में नाम आने पर बोलीं रितिका चोपड़ा- “नाम मेरा है, पर कोई भी इन्वेस्टिगेशन एक व्यक्ति का काम नहीं होता”

टाइम100 नेक्स्ट इंडिया सूची में शामिल इंडियन एक्सप्रेस की रितिका चोपड़ा ने टाइम का शुक्रिया अदा किया और इस सम्मान का श्रेय अपने संपादकों, टीम और सूत्रों को दिया।

Portrait of a smiling woman in a mustard blazer, on a Time 100 Next India 2026 honoree poster background

टाइम मैगज़ीन की पहली ‘टाइम100 नेक्स्ट इंडिया’ सूची में जगह पाने वाली इंडियन एक्सप्रेस की वरिष्ठ पत्रकार रितिका चोपड़ा ने इस सम्मान के लिए टाइम का शुक्रिया अदा किया है। एक्स (ट्विटर) पर लिखी पोस्ट में उन्होंने इसका श्रेय अपने संपादकों, सहकर्मियों, संस्थान और सूत्रों को दिया।

रितिका ने लिखा कि सूची में नाम भले उनका है, लेकिन कोई भी इन्वेस्टिगेशन कभी एक व्यक्ति का काम नहीं होता। इसके पीछे पूरा कुनबा होता है।

उन्होंने उन संपादकों को याद किया जिन्होंने उनके हर अधूरे आइडिया को सुना और हर कमज़ोर आइडिया पर सवाल उठाए। उस डेस्क का ज़िक्र किया जिसने कच्ची कॉपी को तब तक नहीं छोड़ा जब तक वह निखर न गई। उन्होंने मुंबई में चुपचाप मोर्चा संभाले रखने वाले एक सहकर्मी और महीने भर से ज़्यादा समय तक ग़ैरहाज़िर रहीं संपादक को झेलने वाली टीम का भी आभार जताया। ऑनलाइन और वीडियो टीमों के बारे में उन्होंने कहा कि वे स्टोरी को उससे आगे ले गईं, जितना वे ख़ुद ले जा पातीं।

इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के नेतृत्व के बारे में रितिका ने लिखा कि वे हमेशा उनके साथ खड़े रहते हैं। सूत्रों का शुक्रिया अदा करते हुए उन्होंने कहा कि उन लोगों ने उन पर भरोसा करके जोखिम उठाया, और इसे वे हल्के में नहीं लेतीं।

उन्होंने लिखा कि रिपोर्टिंग जोखिम भरा और अक्सर बिना सराहना वाला काम होता है, लेकिन इस साल यह दोनों में से कुछ नहीं रहा, और इसकी वजह यही लोग हैं।

टाइम के चार्ली कैंपबेल को उनके बारे में लिखे शब्दों के लिए धन्यवाद देते हुए रितिका ने कहा कि कैंपबेल सही हैं, वे ख़ुद ख़बर बनने के बजाय ख़बर बताना पसंद करती हैं। बस इस बार के लिए उन्होंने अपवाद कर लिया है।

(तस्वीर: @Amit_Photowalla)


इसे भी पढ़ें: रितिका चोपड़ा टाइम100 नेक्स्ट इंडिया सूची में, महेश शेट्ये बने एचटी के ब्रांडेड कंटेंट हेड

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास