Connect with us

Hi, what are you looking for?

टीवी

India Daily 24×7 में एंकर और ब्यूरो हेड की बीच तकरार!

Big FM के न्यूज़ चैनल India Daily 24×7 में रविवार को एक पुरुष एंकर और एक प्रदेश के ब्यूरो हेड के बीच तूतू, मैं-मैं स्टोरी आइडिया के लिए चल रही zoom मीटिंग के दौरान हुई।

सुबह 10:00 बजे जो चैनल की मीटिंग होती है उसमें इनपुट और एंकर से लेकर सभी प्रदेश के ब्यूरो और सभी रिपोर्टर जुड़ते हैं। इस मीटिंग में दिन में कौन-सी स्टोरी है क्या खबर है इस पर चर्चा होती है। इसी मीटिंग में एंकर और ब्यूरो हेड के बीच बहस हो जाती है। एक दूसरे पर आरोप लगने लगते हैं। जिसे सुनकर अन्य लोग शांत हो जाते हैं।

बात अब यहां तक इस चैनल में पहुंच गई है कि कौन कहां किसकी शिकायत करेगा और कौन किस पर कैसा एक्शन करवाएगा। पता चला है कि ब्यूरो हेड को व्हाट्सएप मीटिंग ग्रुप से रिमूव करवा दिया गया है।

हालांकि मामला बाहर आ जाने के बाद अब दोनों ने ही ऐसी किसी घटना से इनकार किया है इसलिए किसी का भी नाम यहाँ खबर में उजागर नहीं किया जा रहा है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास