Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तराखंड

केपी गंगवार बने जर्नलिस्ट यूनियन ऑफ उत्तराखण्ड की रुद्रपुर इकाई के अध्यक्ष, गोपाल भारती महामंत्री

रुद्रपुर। जर्नलिस्ट यूनियन ऑफ उत्तराखण्ड की नगर ईकाई का गठन करते हुये यूनियन के जिलाध्यक्ष नारायण दत्त भट्ट ने के.पी. गंगवार को पुनः यूनियन का नगरध्यक्ष घोषित किया है। इसके अलावा गोपाल भारती को महामंत्री, अमन सिंह को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

रुद्रपुर। जर्नलिस्ट यूनियन ऑफ उत्तराखण्ड की नगर ईकाई का गठन करते हुये यूनियन के जिलाध्यक्ष नारायण दत्त भट्ट ने के.पी. गंगवार को पुनः यूनियन का नगरध्यक्ष घोषित किया है। इसके अलावा गोपाल भारती को महामंत्री, अमन सिंह को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार यूनियन की एक बैठक जिलाध्यक्ष नारायण दत्त भट्ट की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में नगरध्यक्ष के.पी. गंगवार द्वारा विगत के कार्यो का लेखा जोखा प्रस्तुत किया गया इसके बाद सर्व सम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें के.पी. गंगवार को पुनः नगरध्यक्ष, गोपाल भारती को महामंत्री, अमन सिंह को कोषाध्यक्ष, संजय भटनागर को सचिव/मीडिया प्रभारी, सुदेश जौहरी को वरिष्ठउपाध्यक्ष, शुभोदुति मण्डल को उपाध्यक्ष, एवं प्रवीण अरोरा को प्रवक्ता नियुक्त किया गया।

सभी निर्वाचित पदाध्किारियों को नारायण दत्त भट्ट द्वारा नियुक्ति पत्रा सौंपे गये। इस अवसर पर भट्ट ने कहा कि पत्राकारों की हितों की लड़ाई संगठन ने हमेशा लड़ी है और आगे भी लड़ी जायेगी। संगठन के प्रत्येक सदस्य का दुर्घटना बीमा एक लाख से बढ़ाकर दो लाख की दिया है। इसके अलावा संगठन का राष्ट्रीय का सम्मेलन इस वर्ष जुलाई में असम में होगा जिसमें पूरे देश के पत्राकार हिस्सा लेगें।

शीघ्र ही नगर कार्यकारिणी का विस्तार कर संगठन को मजबूत बनाने के लिये एक बड़ी बैठक का आयोजन रुद्रपुर में किया जायेगा। इस मौके पर संगठन के सभी सदस्य मौजूद थे।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन