Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

उपजा चुनाव : रतन दीक्षित प्रदेश अध्यक्ष, अग्निहोत्री प्रदेश महामंत्री और उपमन्यु प्रदेश उपाध्यक्ष बने

उ.प्र. जर्नलिस्ट एसोसिएशन के दो वार्षिक चुनाव में ब्रज प्रेस क्लब के अध्यक्ष श्री कमलकांत उपमन्यु एडवोकेट को लगातार प्रदेश का चौथी बार निर्विरोध प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष पद पर इलाहाबाद के डिप्टीमेयर रतन दीक्षित एवं आगरा के अशोक अग्निहोत्री ताऊ को प्रदेश महामंत्री निर्वाचित किया गया है।

कोषाध्यक्ष पद पर चंदौली के संतोष यादव को चुना गया है। श्री उपमन्यु के लगातार चौथी बार प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर ब्रज क्षेत्र के सभी धार्मिक, सामाजिक, राजनैतिक, प्रशासनिक, पुलिस अधिकारियों एवं पत्रकारों ने बधाई दी। श्री उपमन्यु छावनी परिषद के पूर्व वाइस चेयरमैन रहे हैं।

उपजा के प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर निर्विरोध चौथी बार निर्वाचित होने पर कमलकांत उपमन्यु एडवोकेट ने कहा है कि पत्रकारों का किसी भी स्तर पर उत्पीडऩ नहीं होने दिया जाएगा और पत्रकारों के हितार्थ केन्द्र व प्रांत सरकारों से मूलभूत समस्याओं के निराकरण की शतत पहल होगी। तहसील स्तर पर पत्रकारों को सरकारी मान्यता दिलाने एवं जिलों में पत्रकार कालोनी बनवाने एवं पत्रकारों का बीमा सरकार से कराने की पहल की जाएगी।

https://www.youtube.com/watch?v=BnYX-BA4c4E

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन