Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

सउदी अरब से आठ माह बाद भी नहीं आयी रामधीन की लाश

सउदी अरब के अलखाब्‍जी से आठ महीने में भी नहीं आयी श्रमिक की लाश। परिवार का रोते रोते हुये बुरा हाल। पत्‍नी ने कहा कि पति की हुयी है हत्‍या। पीडित परिवार जिलाधिकारी व सांसद/रेल राज्‍यमंत्री आद‍ि से लगा चुका है गुहार। पूर्वी उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के दुल्‍लहपुर थाना क्षेत्र के मलेठी (पाही) का रामधीन राजभर (28) इसी वर्ष के अप्रैल माह में पासपोर्ट संख्‍या- के0 1550127 के आधार पर सउदी अरब के अलखाब्‍जी में फेमली ड्राइवर के रूप में काम करने गया। वहां संदिग्‍ध परिस्थितियों में उसकी मौत 01 मई को हो गयी। तबसे पीड़ित परिवार लगातार एम्‍बेसी, विदेश मंत्रालय, जिलाधिकारी एवं क्षेत्रीय सांसद/रेल राज्‍य मंत्री के कार्यालय तक गुहार लगा रहा है।

गुरुवार को जिला पंचायत सदस्‍य ब्रज भूषण दूबे पीडित परिवार के पास पहुंचे और जो जानकारी प्राप्‍त हुयी वह काफी चौंकाने वाली है। मृतक की पत्‍नी शीला देवी ने बताया कि उनके पति का फोन 30 अप्रैल को शाम सात बजे मोबाइल नम्‍बर 00966507818227 से घर की मोबाइल 09930098717 पर आया और रात लगभग 01 बजे तक बात होती रही। रामधीन ने बताया कि हम जिसके घर में काम करते हैं वह आज हमारी हत्‍या कर देगा। जब तक हम बात कर रहे हैं तभी तक समझो कि हम जिन्‍दा हैं। बारी बारी मुहल्‍ले व गांव के लोगों से भी बात किया। बड़े बेटे 12 वर्षीय पप्‍पू, अनिता 10 एवं विशाल 7 से कहा कि अब तुम्‍हारे पापा तुम लोगों से कभी बात नहीं कर पायेंगे। लगभग 01 बजे मोबाइल स्विच आफ हो गया।

एम्‍बेसी से आये पत्र व चिकितसकीय रिपोर्ट में रामधीन की मौत फांसी लगाने से बतायी गयी है। श्री दूबे ने कहा कि वे पूरा मामला महामहिम राष्‍ट्रपति से लेकर प्रधानमंत्री व अन्‍तर्राष्‍ट्रीय मानव अधिकार आयोग को सन्‍दर्भित करेंगे। मृतक परिवार के पास एक धूर जमीन नहीं है। राशन कार्ड भी किसी श्रेणी का नहीं है। जब हम पीडित के घर पहुंचे तो 12 वर्षीय पप्‍पू ईंट भटठे पर काम कर रहा था। घर में एक दाना नहीं है। यदि जिला प्रशासन तत्‍काल व्‍यवस्‍था नहीं कराता तो परिवार भूखों मरने को बाध्‍य होगा।

भवदीय
ब्रज भूषण दूबे
सदस्‍य जिला पंचायत
मु0-सिकन्‍दरपुर, पो0 पीरनगर।
गाजीपुर।
मोबाइल नं0 9452455444
[email protected]

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन