Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

डीएनए जयपुर संस्करण भी बंद, जगदीश चंद्रा निकालेंगे नया अखबार

Zee Group के दिन आजकल खराब चल रहे हैं. इस समूह के अंग्रेजी अखबार DNA की सेहत दिनोंदिन खराब होती जा रही है. इसी कारण पहले डीएनए का दिल्ली संस्करण बंद किया गया और अब जयपुर से खबर आ रही है कि इस अखबार के जयपुर संस्करण का भी प्रकाशन बंद कर दिया गया है. एक नई खबर ये है कि डीएनए के बेरोजगार हुए स्टाफ के साथ मिलकर मीडिया उद्यमी जगदीश चंद्र एक नया अखबार निकालने जा रहे हैं. इस तरह दर्जनों मीडियाकर्मियों के सामने खड़े रोजी-रोटी के संकट को फिलहाल जगदीश चंद्र ने हल कर दिया है.

जयपुर से प्रकाशित Zee ग्रुप के दैनिक अंग्रेजी अखबार DNA Jaipur का प्रकाशन आर्थिक कारणों से अब अचानक बंद कर दिया गया है. अखबार में काम करने वाले सभी 30- 35 लोगों को ग्रुप ने उदारता दिखाते हुए 3 महीने का क्षतिपूर्ति वेतन जारी कर दिया है. अब वे सभी लोग नए रोजगार की तलाश में जुट गए हैं.

इसी बीच जयपुर में चर्चा है कि DNA Jaipur के पूर्व सीईओ और जयपुर से संचालित फर्स्ट इंडिया न्यूज़ चैनल के सीएमडी जगदीश चंद्र अब DNA की इस पुरानी टीम के साथ अब नया दैनिक अंग्रेजी अखबार लांच करने जा रहे हैं. संभवतः इस अखबार का नाम First India News Express होगा और इसका फोकस केवल राजस्थान तक होगा.

जगदीश चंद्र

राजस्थान में जगदीश चंद्र की बहुत अच्छी पकड़ है. चैनल के बाद अखबार लांच करने से पूरे राजस्थान में फर्स्ट इंडिया न्यूज समूह की रीच बढ़ जाएगी. फर्स्ट इंडिया न्यूज समूह राजस्थान के सबसे बड़े मीडिया समूह होने की तरफ तेजी से अग्रसर है.

ज्ञात हो कि जगदीश चंद्र जब जी मीडिया में हुआ करते थे तो उनके अधीन डीएनए भी था. इस तरह से डीएनए जयपुर से उनका नाता पुराना है. इस अखबार के बंद होने के बाद बेरोजगार मीडियावालों के लिए जगदीश चंद्र का नया अखबार वरदान साबित होगा.


CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन