Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

सहारा के उर्दू अखबार को नया ग्रुप एडिटर मिला, साधना एमपी सीजी से चार हटाए गए

खबर है कि सहारा मीडिया ग्रुप के उर्दू अखबार रोजनामा राष्ट्रीय सहारा का नया ग्रुप एडिटर मुशर्रफ आलम ज़क़ी को बनाया गया है. इस बाबत एक आंतरिक मेल जारी कर दिया गया है.

जानकारी मिली है कि निजी खुन्नस में साधना MP/CG न्यूज़ से 4 लोगों को नौकरी छोड़ने का फरमान जारी कर दिया गया है. इसके लिए चैनल के घाटे का हवाला दिया गया है. इन चारों लोगों को न तो कोई लिखित में नोटिस दिया गया और न ही मालिकों की तरफ से कोई मेल किया गया. सीधे-सीधे एक मीटिंग बुलाई गई और साफ कह दिया गया कि 15 तारीख के बाद आप काम पर नहीं आएंगे. साधना MP/CG नोएडा ऑफिस हेड मनीष बंड ने चैनल के घाटे का हवाला देते हुए 4 लोगों को नौकरी से निकाले जाने की बात कही है.

सभी जानते हैं कि जब कर्मचारी खुद रिजाइन करता है तो उसको नोटिस पीरियड पूरा करना होता है और उसको संस्थान पूरे महीने की सैलरी देता है लेकिन जब संस्थान खुद किसी कर्मचारी को निकालता है तो कर्मचारी को गुजारा भत्ते के तौर पर तीन महीने की सैलरी दी जाती है लेकिन साधना MP/CG से जिन लोगों को नौकरी छोड़ने का फरमान सुनाया गया है उनको न तो कोई भत्ता दिया जा रहा है और न ही उनको कोई दूसरी नौकरी मिलने तक काम करने की मोहलत दी जा रही है. ऐसे में जिन लोगों को नौकरी छोड़ने के लिए बोला गया है उनके सामने रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया है क्योकि कुछ लोग दिल्ली से बाहर के रहने वाले हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन