Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

आईएएस राहुल वेंकट ने इन पत्रकार बंधुओं को किया बेनकाब

पिछले दिनों वाट्सएप्प और फेसबुक के माध्यम से मेरे ऊपर आरोप लगाया गया था कि मैंने बीजापुर के पत्रकारों के साथ गाली-गलौज किया और जान से मारने की धमकी दी। इस आरोप को बिना क्रॉस चेक किए प्रदेश के कई न्यूज़ चैनल में दिखाया गया था। सच ये है कि हफ्ते भर तक पूरे राज्य के मीडिया को केवल दो पत्रकारों ने अपनी झूठी कहानी का शिकार बनाया। ये दोनों भाई है, मुकेश चंद्राकर (NEWS 18 MP/CG) और यूकेश चंद्राकर (INH)। ये दोनों न्यूज़ चैनल में काम करते हैं। इन दोनों ने पूर्व में भी बीजापुर ज़िले में कई गलत न्यूज़ फैलाये हैं। कई सरकारी कर्मचारियों को ब्लैकमेल करने की कोशिश की है।

ओडीएफ के मामले में इन्होंने मेरे और कलेक्टर सर के ऊपर गंभीर आरोप लगाया है। माननीय पत्रकार ये भूल गए थे कि मेरे और कलेक्टर सर की ज्वाइनिंग बीजापुर जिले में तब हुआ था, जब पूरा प्रदेश ओडीएफ घोषित हो चुका था। हमारी ज्वाइनिंग के बाद एक भी शौचालय निर्माण की स्वीकृति नहीं दी गई थी।

रही बात गाली-गलौज और धमकी की तो उस दिन जो भी हुआ, करीब 200 लोगों के सामने हुआ। इसमें कई हॉस्टल अधीक्षक, जिला पंचायत स्टॉफ उपस्थित थे। पत्रकारों का स्टॉफ के सामने मीटिंग करने का यह कारण था कि वे मेरे कक्ष में कैमरा चालू कर घुसे थे, जहाँ अनहोनी की आशंका के साथ-साथ, जो बातें केबिन में नहीं हुईं, उसे भी मनगढंत न्यूज़ बना सकते थे।

मैंने अपने करियर में आज तक किसी स्टाफ के साथ गाली-गलौज नहीं किया है, पत्रकार के साथ गाली-गलौज तो दूर की बात है। इस पूरे घटनाक्रम में बीजापुर, जगदलपुर, रायपुर के कई पत्रकारों ने हमारा साथ दिया। उनको तहे दिल से धन्यवाद। परंतु वो यूनियन के दबाव की वजह से सार्वजनिक रूप से समर्थन नहीं कर पाए।

बीजापुर जैसे संवेदनशील जगह पर कई पत्रकार जान जोखिम में डालकर खबर बनाते हैं, मैं उनकी बहादुरी को सलाम करता हूं। पर ये बात भी सच है कि ऐसे अंदरूनी इलाकों में कई सरकारी कर्मचारी अपने घर-परिवार से दूर रहकर दिन-रात जनता की सेवा में लगे हैं। आप इनके अच्छे कार्यों का प्रचार भले ही ना करें, परन्तु गलत खबर फैलाकर जलील ना करें।

आज बीजापुर में जमीनी स्तर पर यह माहौल है कि दो पत्रकारों की वजह से बाकी अच्छे मीडिया वालों की भी बदनामी हो रही है। इसलिए न्यूज़ चैनल NEWS 18 MP/CG & INH के प्रबंधन से विनम्र आग्रह करता हूं कि आप स्वतन्त्र रूप से वास्तविकता का जायजा लें और इन दोनों पत्रकारों के ऊपर आवश्यक कार्यवाही करें।

यूकेश चंद्राकर का रिश्वत मांगता हुआ वीडियो देखें… नीचे क्लिक करें-

reporter yukesh chandrakar blackmailing video

सत्यमेव जयते
जय हिंद

डी.राहुल वेंकट
आई.ए.एस.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन