Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

नेपाल भूकंप पर भारतीय मीडिया की कवरेज सराहनीय : एनके सिंह

ब्रॉडकास्टर्स एडिटर्स एसोसिएशन (बीईए) ने कहा है कि नेपाल में भूकंप की कवरेज के दौरान भारतीय मीडिया से कुछ ग़लतियां हुई होंगी, लेकिन कुल मिलाकर उसने सराहनीय काम किया है.

ब्रॉडकास्टर्स एडिटर्स एसोसिएशन (बीईए) ने कहा है कि नेपाल में भूकंप की कवरेज के दौरान भारतीय मीडिया से कुछ ग़लतियां हुई होंगी, लेकिन कुल मिलाकर उसने सराहनीय काम किया है.

नेपाल में भूकंप की कवरेज को लेकर भारतीय मीडिया की ख़ासी आलोचना हो रही है और कई लोगों ने #GohomeIndianMedia के ज़रिए अपना विरोध जताया.

लेकिन बीईए के महासचिव एनके सिंह का कहना है कि “अगर ये कवरेज हो रहा है तो इसकी एक वजह है, ताकि हम लोगों को जागरुक कर सकें और वहां के सिस्टम पर एक दबाव बना सकें.”

उनका कहना है कि “इतने बड़े ऑपरेशन में एक दो ग़लतियां हो जाती हैं क्योंकि मानक तय नहीं होते हैं. हो सकता है कि कुछ उत्साही लोगों ने कुछ ग़लतियां कर दी हों, लेकिन भारतीय मीडिया ने वहां सराहनीय काम किया है.”

बीबीसी हिंदी से साभार

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन