Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

छत्तीसगढ़

दो पत्रकारों पर हमले, धरना-प्रदर्शन के बाद बाजार बंद

रायपुर : दैनिक अखबार के संवाददाता अजय साहू पर शहर के मुख्य चौक पर जानलेवा हमला करने के विरोध में मंगलवार को भानुप्रतापपुर, संबलपुर व दुर्गूकोंदल बंद रहा। इसे व्यापारियों का पूरा समर्थन मिला। भानुप्रतापपुर सहित कांकेर व जगदलपुर से आए पत्रकारों ने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर इस घटना की कड़ी निंदा की। इस दौरान सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर उन पर कड़ी कार्रवाई की मांग की गई। अजय साहू पर हमले के तीन युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 

पत्रकारों ने कहा कि अजय साहू पर हमले को लेकर प्रशासन की ढिलाई के चलते असामाजिक तत्वों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि वे पत्रकार पर भी हमला करने से नहीं चूक रहे हैं। ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाए, जिससे पत्रकार निश्चिंत होकर अपनी जिम्मेदारी निभा सकें। इस दौरान कहा गया कि प्रशासन इस बात की जिम्मेदारी समझे कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

धरना-प्रदर्शन में प्रमुख रूप से डाक्वर मिश्रा, अभय पांडे, कृष्णा शुक्ला, सुमंत सिन्हा, राजकुमार दुबे, राजीव ठाकुर, फिरोज खान, आनंद माहवे, राजेश शुक्ला, दीपक शर्मा, कैलाश धार्मा, चंद्रकुमार पटेल, किशन सोनी, अविनाश सरकार, रिपुदमन बैस, संजय सोनी, मनीष साहू, मयंक सोनी, राजेश रंगारी, आकाश सोलंकी, तुलाराम साहू, बस्तर क्षेत्र से आये सुरजीत सिंह, केके वासुदेवन, महेश प्रसाद पाठक, के शशिकरण, राजकुमार, हरजीत सिंह सहित कई अन्य पत्रकार शामिल हुए।

पत्रकार पर हुए हमले के विरोध में बंद का समर्थन हर वर्ग ने किया। इसमें कांग्रेस के बीरेंद्र ठाकुर, राजकुमार ठाकुर, जनकनंदन कश्यप, सुनील पाढ़ी, पंकज वाधवानी, तुषार ठाकुर, नरेंद्र कुलदीप, भाजपा से रामलखन शर्मा, कस्तुरचंद जैन, नरोत्तम सिंह चौहान, शिवसेना से चंद्रमौली मिश्रा, हरेश चक्रधारी सहित अन्य लोग शामिल थे। हमले की साहू समाज के ईश्वर साहू, कुंदन साहू, ठाकुरराम साहू, मोहित साहू, वेदप्रकाश साहू व फितेश्वर साहू ने भी निंदा की है। 

इसी तरह जगदलपुर के वरिष्ठ पत्रकार एवं नई दुनिया के संवाददाता हेमंत कश्यप के साथ गत दिनो आरईएस के ठेकेदार विजेंद्र सिंह ने मारपीट की। इस घटना पर बैलाडीला पत्रकार संघ ने रोष जताया है। 

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन