Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दिल्ली

साहित्यिक चोरी के आरोप में ‘पीके’ के निर्माताओं को नोटिस

नयी दिल्ली : दिल्ली उच्च न्यायालय ने एक उपन्यासकार द्वारा साहित्यिक चोरी का आरोप लगाने के बाद आमिर खान अभिनीत फिल्म ‘पीके’ के निर्माता, निर्देशक को नोटिस जारी किया है. उपन्यासकार ने फिल्मकारों पर 2013 में प्रकाशित अपनी हिन्दी किताब ‘फरिश्ता’ के कुछ हिस्सों की साहित्यिक चोरी करने का आरोप लगाते हुए उच्च न्यायालय में याचिका दायर की है.

न्यायमूर्ति नाजमी वजीरी ने निर्माता विधु विनोद चोपडा और निर्माता-निर्देशक राज कुमार हिरानी, उनकी प्रोडक्शन कंपनियों और पटकथाकार अभिजात जोशी को नोटिस जारी कर उन्हें  याचिका पर जवाब देने का निर्देश दिया है. याचिका में उच्च न्यायालय से फिल्म के चीन में प्रदर्शन पर रोक लगाने का निर्देश देने की मांग की गयी है.

न्यायाधीश ने कहा, नोटिस जारी किया गया है. उन्हें (फिल्मकारों) चार हफ्ते में अपना जवाब देना होगा. उन्होंने कहा कि फिल्म के प्रदर्शन पर रोक नहीं लगायी जा सकती क्योंकि फिल्म दुनिया भर में रिलीज हो चुकी है और ना तो इस अदालत ने ना ही किसी दूसरी अदालत ने कोई निषेध लगाया है. फिल्म गत 22 मई को चीन में रिलीज हुई है.

उपन्यासकार कपिल इसापुरी ने याचिका में चोपडा और हिरानी, उनकी प्रोडक्शन कंपनियों और पटकथाकार जोशी पर उपन्यास से चरित्रों, विचारों की अभिव्यक्ति, दृश्य (अनुक्रम) चुराने का आरोप लगाया है जिसके बाद अदालत ने यह नोटिस जारी किया. याचिका में फिल्म की सभी कॉपी जब्त करने का आदेश देने की भी मांग की गयी है. इसमें कहा गया कि फिल्म द्वारा चीन में कमाए गए मुनाफे या प्रसिद्धि वादी की कडी मेहनत की कीमत पर होगी.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन