Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

इस वरिष्ठ पत्रकार का कोरोना टेस्ट रिजल्ट पॉजिटिव आया

भोपाल : 25 मार्च 2020

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी श्री सुधीर कुमार डेहरिया ने बताया कि विगत दिनों कोरोना संक्रमण पॉजिटिव पाई गई लड़की के पिता का कोरोना संक्रमण सेम्पल भी पॉजिटिव आया है।

सीएचएमओ डेहरिया ने बताया कि के.के. सक्सेना के संपर्क में आये प्रत्येक व्यक्ति को 14 दिन तक होम आइसोलेशन में रहने की आवश्यकता है। 6 से 7 दिनों में सर्दी, खासी, बुखार आने पर तुरन्त कंट्रोल रूम से संपर्क करने की हिदायत दी जा रही है। लड़की के स्वास्थ्य मानकों के अनुसार मिलने जुलने वाले 10 व्यक्तियों के सैंपल जांच हेतु भेजे गए थे। उनमें से 9 लोगो के टेस्ट नेगेटिव आए है , उनकी माताजी, भाई, घर मे काम करने वाले लोगो की रिपोर्ट नेगेटिव आइ है।

केवल उनके पिताजी का टेस्ट पॉजिटिव आया है जिन्हे इलाज हेतु एम्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया जा रहा है।
श्री डेहरिया ने आमजन से अपील की है कि किसी को पेनिक होने या घबराने की आवश्यकता नहीं है लड़की और पिताजी भी नार्मल है दोनों का इलाज एम्स में चल रहा है। साथ ही साथ कोरोना पॉजिटिव आए व्यक्ति से क्लोज कॉन्टैक्ट मे आए व्यक्तियों को स्वयं को 14 दिन तक होम क्वारेन्टाईन करने की हिदायत भी दी गई है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. गौरव

    March 26, 2020 at 7:50 am

    कोरोना वायरस के पीड़ित का नाम देना उचित नही…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन