Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

एबीपी न्यूज़ से रजनीश आहूजा के जाने की चर्चाएं

एबीपी न्यूज़ से एक बड़ी खबर आ रही है। मैनेजिंग एडिटर रजनीश आहूजा के इस्तीफे की चर्चाएं हैं। अधिकृत रूप से इस खबर की पुष्टि बाकी है।

बताया जा रहा है कि रजनीश आहूजा ने एबीपी न्यूज़ के सभी व्हाटसअप ग्रुपों से खुद को एग्जिट कर लिया है। चर्चा है कि एबीपी न्यूज़ की टीआरपी न आने से उन पर प्रबंधन का दबाव बढ़ गया था।

ये भी चर्चा है कि रजनीश आहूजा को मैनेजिंग एडिटर पद से हटाकर कम महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जा रही थी। उससे खफा होकर उन्होंने चैनल को अलविदा कहने की तैयारी कर ली है। वे चैनल के व्हाटसअप ग्रुपों से लेफ्ट कर गए हैं।

ज्ञात हो कि मिलिंद खांडेकर के इस्तीफे के बाद रजनीश आहूजा को चैनल की बागडोर सौंपी गई थी। उसके पहले रजनीश इनपुट हेड के बतौर काम देखते थे। माना जा रहा है कि एबीपी न्यूज़ में किसी दूसरे व्यक्ति को एडिटर पद की जिम्मेदारी दी जा सकती है।

नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर मिलिंद के इस्तीफे और रजनीश की ताजपोशी की पुरानी खबर पढ़ सकते हैं-

https://www.bhadas4media.com/abp-news-se-milind-gaye/

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन