Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

माध्यमिक शिक्षक संघ के शर्मा गुट का वर्चस्व बीजेपी ने तोड़ा!

समीरात्मज मिश्रा-

यूपी में शिक्षक कोटे की आठ विधान परिषद सीटों पर पिछले क़रीब चार-पांच दशक से एक ही गुट का दबदबा था. माध्यमिक शिक्षक संघ का शर्मा गुट इस पर हावी रहा है अब तक. शिक्षक संघ में इस गुट की ओर से टिकट मिलने को इसे ‘Blank Cheque’ समझा जाता था यानी जिसे इस गुट की ओर से टिकट मिला, उसका विधायक बनना तय. और यह टिकट तय होता था गुट के नेता ओम प्रकाश शर्मा के यहां से.

छह मे से तीन सीटें जीतने पर भी भाजपा नेता मायूस है क्योंकि पीएम के संसदीय क्षेत्र वाराणसी मे सपा जीती तो सीएम के गृह जनपद गोरखपुर मे निर्दलीय

बीजेपी की निगाह शिक्षक कोटे के विधायकों पर शिक्षक संघ के इस दबदबे पर पहले से ही लगी थी लेकिन तब उसके पास न तो ताक़त थी और न ही संसाधन. हालांकि इससे पहले वाराणसी क्षेत्र में वह इस दबदबे पर प्रहार कर चुकी थी लेकिन इस बार शिक्षक कोटे की छह सीटों के लिए हुए चुनाव में बीजेपी ने चार सीटों पर कैंडिडेट उतारे और पूरी ताक़त से उतारे. नतीजा सामने है. न सिर्फ़ तीन विधायकों ने दमदार जीत दर्ज की और संघ के दबदबे को लगभग चूर-चूर कर दिया बल्कि खु़द ओम प्रकाश शर्मा भी अपने इस आख़िरी चुनाव (संभवत:) में धराशायी हो गए.

अब विधायकों का यह समूह भी पार्टियों के हाथ में है. बहरहाल, शिक्षकों की नुमाइंदगी में शिक्षकों के संघ का यह दबदबा क्यों टूटा, शिक्षक संघ ने शिक्षकों की बेहतरी के लिए अब तक क्या किया और राजनीतिक हाथों में यह नेतृत्व जाने का क्या मतलब है, इन सब बिंदुओं पर कभी विस्तार से चर्चा होगी.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन