Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

शीला भट्ट ने इंडियन एक्सप्रेस, शिशिर सिन्हा ने एबीपी न्यूज और नचिकेता देसाई ने यूएनआई ज्वाइन किया

शिशिर सिन्हा ने द हिंदू बिजनेस लाइन से इस्तीफा दे दिया है. द हिंदू अखबार का बिजनेस अखबार है द हिंदू बिजनेस लाइन. शिशिर सिन्हा नई पारी की शुरुआत एबीपी न्यूज के साथ करने जा रहे हैं. इसकी घोषणा उन्होंने अपने फेसबुक वॉल पर की है. शिशिर लंबे समय तक टीवी टुडे नेटवर्क में रह चुके हैं. सीएनबीसी आवाज के साथ काफी वर्षों तक काम कर चुके हैं. पटना के रहने वाले शिशिर ने अपनी उच्च शिक्षा बीएचयू से पूरी की है.

हाल ही में रेड्डिफ डॉट कॉम के संपादकीय निदेशक के पद से इस्तीफा देकर वरिष्ठ पत्रकार शीला भट्ट अब इंडियन एक्सप्रेस की राष्ट्रीय संपादक (राजनीति) की जिम्मेदारी सम्हालेंगी। प्रिंट, टेलिविजन और इंटरनेट पत्रकारिता में अनुभव के तीन दशकों के साथ काम कर चुकीं भट्ट ने इससे पहले इंडिया टुडे का गुजराती संस्करण के साथ वरिष्ठ संपादक के रूप में काम किया था, इसकी लॉन्चिंग में भी उन्होंने अहम भूमिका निभाई थीं। इसके पहले वे वे स्टार न्यूज के साथ भी बतौर एग्जिक्यूटिव एडिटर काम कर चुकी हैं। उन्होंने एक गुजराती साप्ताहिक ‘अभियान’ की संस्थापन कर उसके संपादन और प्रकाशन की जिम्मेदारी संभाली थीं। इंडियन एक्सप्रेस के साथ उनकी यह दूसरी पारी है।

एक अन्य जानकारी के मुताबिक वरिष्ठ पत्रकार नचिकेता देसाई ने समाचार एजेंसी यूएनआई के साथ नई पारी की शुरुआत की है. नचिकेता पत्रकार होने के साथ साथ टिप्पणीकार, सोशल एक्टिविस्ट, आर्टिस्ट भी हैं. फिलहाल वो यूएनआई में सेवा गुजरात के लिए दे रहे हैं. उन्होंने यूएनआई से अपने जुड़ाव के बारे में फेसबुक पर सूचना शेयर की है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन